Raja Raghuvanshi murder case

शिलांग। चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले की जांच कर रही मेघालय पुलिस को कुछ ऐसे सुराग मिले हैं जो सोनम रघुवंशी की भूमिका की ओर इशारा करते हैं। हालांकि, अभी तक यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह हत्या में सोनम सीधे तौर पर शामिल थी या नहीं।

ईस्ट खासी हिल्स के एडिशनल एसपी और एसपी विवेक सिएम ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, कुछ शुरूआती जांच में सबूत सोनम की संलिप्तता की ओर इशारा जरूर करते हैं, लेकिन पुलिस इस दिशा में अभी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। ऐसे में अधिकारी इसे अंतिम निष्कर्ष नहीं मान रहे।

पुलिस को मिले कुछ अहम सुराग

जांच अधिकारियों का कहना है कि टीम को कुछ ऐसे संकेत और सबूत मिले हैं, जो सोनम की भूमिका को संदिग्ध बनाते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि अभी कुछ भी ठोस कहना जल्दबाज़ी होगी, और इस मामले की हर एंगल से जांच जारी है।

See also  IDBI admit card : परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना नहीं दे पाएंगे एग्जाम

रहस्य और गहराया, हर दिन नया ट्विस्ट

राजा रघुवंशी मर्डर केस शुरुआत से ही चर्चा में रहा है। हर बीतते दिन के साथ इसमें नए मोड़ और रहस्य जुड़ते जा रहे हैं, जिससे यह मामला और भी जटिल होता जा रहा है। अब सोनम रघुवंशी का नाम सामने आना केस को और पेचीदा बना रहा है।

पुलिस ने कहा…

एसपी विवेक सिएम के अनुसार, “हम किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं। हां, कुछ सुराग मिले हैं जो सोनम की ओर इशारा करते हैं, लेकिन जांच अभी जारी है और हम हर पहलू को ध्यान में रखकर आगे बढ़ रहे हैं।”