टीआरपी डेस्क। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पट्टी विधानसभा क्षेत्र से विकास संगर को कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। रविवार को जब संगर पट्टी पहुंचे, तो जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हरमिंदर सिंह गिल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि गिल की सक्रिय अगुवाई में हलके के हर गांव में लोग लगातार कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं, क्योंकि साढ़े तीन साल के शासन में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने जनता को निराश किया है।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग द्वारा नियुक्त विकास संगर ने कहा कि युवा कांग्रेस, एससी-बीसी विंग, महिला मंडल, कांग्रेस सेवा दल, राहुल गांधी कांग्रेस, कांग्रेस ब्रिगेड समेत सभी संगठनों को संगठित कर पार्टी को मजबूत किया जाएगा। AAP सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि 2022 में ‘परिवर्तन’ के नाम पर लोगों को गुमराह किया गया था, लेकिन अब जनता हकीकत समझ चुकी है।

See also  रूप की रानियों की हड्डियांं खो रहीं ताकत, आखिर क्यों जानें इसकी प्रमुख वजह

संगर ने आरोप लगाया कि चुनावों के दौरान जो गारंटी दी गई थीं, उन वादों से AAP सरकार अब पीछे हट गई है। दिल्ली में करारी हार के बाद अरविंद केजरीवाल सत्ता से लगभग बाहर हो चुके हैं और अब उन्हें अपनी कुर्सी की चिंता सताने लगी है। यही वजह है कि वे अब पंजाब में सियासी बिसात बिछाने में जुटे हुए हैं। लुधियाना उपचुनाव में, उन्होंने आरोप लगाया, शराब वितरण से लेकर राशन बाँटने और चुनावी धांधली तक कोई कसर नहीं छोड़ी गई।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरमिंदर सिंह गिल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की तानाशाही से पट्टी क्षेत्र की पंचायतें परेशान हैं। सर्वसम्मति के नाम पर दबाव की राजनीति चरम पर है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह दिन दूर नहीं जब पंजाब की जनता एक बार फिर कांग्रेस को प्रदेश में मजबूत विकल्प के रूप में स्थापित करेगी।

इस मौके पर एसजीपीसी के पूर्व सदस्य सुखविंदर सिंह, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन चरनजीत शर्मा, सेवा सिंह उबोके, प्रो. नवरीत सिंह जल्लेवाल, भाग सिंह चक्कवालिया, विजय शर्मा, पट्टी नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष दलबीर सिंह सेखों, युवा कांग्रेस के पंजाब महासचिव हरमन सेखों और राम सिंह ने विकास संगर को सम्मानित किया।

See also  महाराष्ट्र से कांग्रेस के एकमात्र लोकसभा सांसद धानोरकर का निधन