कोरबा। नशे की हालत में कोरबा के पाम मॉल में हंगामा करने और पुलिसकर्मियों के साथ हुज्जबाजी व गाली गलौज करने वाली गजाला उर्फ साहिबा परवीन और उसके पुरुष दोस्त अभिषेक उर्फ छोटू पर केस दर्ज किया गया है। दोनों पर सरकारी काम में बाधा डालने का भी आरोप है।
गजाला और अभिषेक कोरबा के मुड़ापार क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से दोनों की परेशानी बढ़ गई है। यह केस सीएसईबी चौकी में तैनात हवालदार धनंजय सिंह नेटी ने दर्ज कराया है। इसमें नेटी ने बताया है कि पांच जुलाई की रात लगभग 12.30 बजे पॉम मॉल के बाहर मारपीट की सूचना उन्हें पुलिस कंट्रोल रूम के वायरलेस सेट पर मिली थी।
इसमें बताया गया था कि टीपी नगर में स्थित पॉम मॉल के पास युवक आपस में मारपीट लडाई झगड़ा कर रहे हैं। इसकी सूचना पर नेटी घटनास्थल रवाना हुए थे। वहां पहुंचकर उन्होंने देखा कि मौके पर सिटी कोतवाली कोरबा के सहायक उप निरीक्षक टंकेश्वर यादव भी पहुंचे थे। मॉल के बाहर रोड में काफी संख्या में युवक आपस में मारपीट कर रहे थे। पुलिस स्टाफ मिलकर लड़कों को काफी समझाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन वे लोग नहीं मान रहे थे। इसमें एक लड़का-लड़की स्कूटी से मॉल पहुंचे थे। जो शराब के नशे में थे और पुलिस टीम के साथ अश्लील गलौच कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि दोनों ने उपद्रव कर कार्य में बाधा डाली। इसमें अभिषेक सिंह उर्फ छोटू पिता विनय करीब 30 साल एवं गजाला उर्फ साहिबा पिता फरीद करीब 25 साल शामिल है।
नशे की हालत में युवती गजाला ने जिस तरह पुलिस के जवान से हुज्जत की उसका वीडियो काफी वायरल हुआ था और इस मामले में पुलिस की भी काफी किरकिरी हुई। अब जाकर पुलिस ने युवक-युवती के खिलाफ पुलिस ने फिर fir दर्ज किया है।



