टीआरपी डेस्क। संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया से बात करते हुए ऑपरेशन सिंदूर को भारत की सैन्य ताकत की मिसाल बताया।
उन्होंने साफ कहा इस ऑपरेशन ने सिर्फ भारत की रणनीतिक क्षमता को दुनिया के सामने नहीं रखा, बल्कि ये भी दिखाया कि हम अपनी सुरक्षा और वैश्विक शांति को लेकर कितने गंभीर हैं।
मोदी ने इसे देश के लिए गर्व का पल कहा। उनके मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों के आकाओं के ठिकानों को महज 22 मिनट में तबाह कर दिया गया।
प्रधानमंत्री ने यह भी जोड़ा कि यह मिशन मेड इन इंडिया हथियारों की ताकत का मजबूत उदाहरण है। उन्होंने कहा, दुनिया अब हमारे हथियारों में दिलचस्पी दिखा रही है। जब मैं विदेशी नेताओं से मिलता हूं, तो वे भारत की इस नई सैन्य ताकत की तारीफ करते हैं।


