बस्तर। जगदलपुर स्थित नवोदय विद्यालय से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ नवोदय विद्यालय में सात छात्रों की बेहरमी से पिटाई की गयी है। एक टीचर ने इन छात्रों को लोहे के रॉड से मारा, जिसमे उन्हें गंभीर चोट आयी है.
जगदलपुर स्थित पीएमश्री नवोदय विद्यालयमें रत के यह घटना घाटी। आरोप है विद्यालय के एक शिक्षक ने 7 बच्चों को लोहे की रॉड से बेरहमी से मारा। उन्हें इस कदर पीटा कि उनकी चीखें निकल पड़ी।
मस्ती कर रहे बच्चों पर टीचर को आया गुस्सा
दरअसल, रात 9 बजे हॉस्टल में जब लाइट चली गयी थी तब अंधेरे में छात्र मस्ती करने लगे। वे अपने कमरे में नाच-गाना कर रहे थे। तभी जियोग्राफी के टीचर सौरभ अवस्थी अंदर आये और उन्हें लोहे के रॉड से मारने लगे। इस घटना में कई बच्चों को कमर और पेट पर चोट आयी।
पालकों ने जताया विरोध
इस घटना की सूचना पर कई पालक यहां पहुंचे और विरोध जताया। एक महिला तो अपने बच्चे के शरीर के जख्म देख कर रो पड़ी। उसने मांग की कि बच्चों को बेरहमी से पीटने वाले टीचर पर कड़ी कार्यवाही हो।
नवोदय विद्यालय में पिटाई के शिकार सभी छात्रों अस्पताल ले जाया गया। गुस्साए परिजानों ने स्कूल प्रबंधन से इसकी शिकायत की। इस मामले में प्रबंधन मौन है वहीं बस्तर जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल ने कहा है कि इसकी जांच कराने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।


