रायपुर। आत्मानंद स्कूल के दो छात्र बुधवार को खारून नदी में डूब गए। इनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया। दूसरे का कुछ पता नहीं चल पाया है।

स्वामी आत्मानंद (आरडी तिवारी) स्कूल के दो छात्र यशवंत और आशीष, अपने साथियों के साथ खारून नदी नहाने के लिए गए थे। दोनों ही गहराई में चले गए, और डूब गए।

बताया गया कि ये दोनों स्कूल भी नहीं आए थे। साथियों को डूबता देख घबराए साथियों ने इसकी सूचना किनारे लोगों को दी, वहीं स्कूल के शिक्षकों को भी जानकारी दी गई। परिजन भी वहां पहुंचे, और गोताखोरों की मदद एक छात्र का शव बरामद किया गया। जिसे पीएम के लिए आंबेडकर अस्पताल भेज दिया गया है। दूसरे छात्र की अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। फ़िलहाल गोताखोर दूसरे छात्र की तलाश कर रहे हैं।

See also  ओम माथुर के बस्तर दौरे पर सीएम भूपेश बघेल ने कसा तंज कहा- बुजुर्ग व्यक्ति को इस प्रकार…