• Home
  • Chhattisgarh
  • Madhya Pradesh
  • National
  • International
  • Crime
  • Politics
  • Sports
  • Others
    • Jobs & Career
      • TRP Jobs News
      • Education News TRP
    • Bollywood
    • Bureaucracy
    • Editorial
      • Opinion Articles TRP
    • Surgery
  • About TRP
  • ePaper TRP – The Rural Post
  • Contact Us
  • Manage Subscriptions
  • Facebook Page
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Koo
Skip to content
  • About TRP
  • ePaper TRP – The Rural Post
  • Contact Us
  • Manage Subscriptions
  • Facebook Page
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Koo
TRP LOGO

The Rural Press

Redefining Journalism

  • Home
  • Chhattisgarh
  • Madhya Pradesh
  • National
  • International
  • Crime
  • Politics
  • Sports
  • Others
    • Jobs & Career
      • TRP Jobs News
      • Education News TRP
    • Bollywood
    • Bureaucracy
    • Editorial
      • Opinion Articles TRP
    • Surgery
समाचार The Rural Press » TRP Crime News » डोंगरगढ़ के एक्सिस बैंक में धोखाधड़ी की रकम डेढ़ करोड़ तक पहुंची, बैंककर्मी ने दो दर्जन से ज्यादा खाताधारकों की रकम उड़ाई
Posted inTRP Crime News

डोंगरगढ़ के एक्सिस बैंक में धोखाधड़ी की रकम डेढ़ करोड़ तक पहुंची, बैंककर्मी ने दो दर्जन से ज्यादा खाताधारकों की रकम उड़ाई

by Shami ImamJuly 27, 2025July 27, 2025

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ के एक्सिस बैंक में ग्राहकों के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आने के बाद बैंक प्रबंधन के होश उड़े हुए हैं। लंबे समय से बैंक का एक कर्मचारी खाताधारकों की राशि को निजी खर्च के लिए उड़ाता रहा और प्रबंधन को इसकी खबर तक नहीं लगी। ऐसा करके बैंककर्मी ने खाताधारकों को करोड़ों रुपए का चूना लगाया है। अब पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत के बाद आरोपी के विरूद्ध जालसाजी और कूटरचना के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस इस मामले की विवेचना में जुट गई है।

खाताधारकों की शिकायत के बाद प्रबंधन जागा

मिली जानकारी के मुताबिक डोंगरगढ़ के निजी एक्सिस बैंक में दो दर्जन से ज्यादा ग्राहकों के खाते से रकम आहरित की गई थी। इसकी जानकारी खाताधारकों को जब लगी तो उन्होंने बैंक मैनेजर रिंकू कुमार से शिकायत की। इसके बाद कई तरह की वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा हुआ। बैंक मैनेजर ने इस मामले में बैंककर्मी उमेश गोरले से सवाल-जवाब किया। पूछताछ में उमेश गोरले द्वारा खाताधारकों के रकम में हेराफेरी करना पाया गया। इसके बाद बैंक मैनेजर ने डोंगरगढ़ थाना प्रभारी से बैंककर्मी गोरले के खिलाफ शिकायत की है।

See also  BIG NEWS : डोंगरगढ़ पहाड़ी में लगी आग, 10 दुकानें हुई जलकर खाक़

एक के बाद एक खुलते गए घोटाले

पता चला है कि एक्सिस बैंक में 20 से 25 ग्राहकों के खाते से अवैधानिक तरीके से रकम को आरोपी ने निकाल लिया। इस तरह करीब डेढ़ करोड़ रुपए ग्राहकों के खाते से पार किये गए हैं। आरोपी बैंककर्मी ने साल 2022 से 2025 के बीच पर्सनल लोन एवं अन्य वित्तीय लेनदेन के दौरान खेल किया। इस संबंध में डोंगरगढ़ एसडीओपी आशीष कुंजाम ने बताया कि मैनेजर की शिकायत पर आरोपी के विरूद्ध धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान कुछ धाराएं बढ़ेंगी। अमानत में खयानत के तहत भी जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि डोंगरगढ़ के अलावा आसपास के गांव के किसानों और व्यापारियों के खाते से आरोपी ने रकम को निकाला है। दिलचस्प बात यह है कि खाताधारकों से लेनदेन के दौरान बात-बात में आरोपी ओटीपी मांगकर रकम निकालता रहा और किसी को शक भी नहीं हुआ। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

See also  इस वक्त की बड़ी खबर: कल फिर छत्तीसगढ़ आएंगे पीएम मोदी, डोंगरगढ़ में मां बमलेश्वरी दर्शन और प्रज्ञागिरी में आचार्य विद्यासागर जी से करेंगे मुलाकात
Tagged: account holders, Dongargarh, fraud in Axis Bank

Post navigation

Previous पीएम मोदी ने मन की बात में बिल्हा की सफाई दीदियों को सराहा… सीएम विष्णुदेव साय ने कहा…
Next तंत्र-मंत्र के जरिये धन पाने के लालच में चचेरे भाई ने मासूम लाली की चढ़ा दी बलि, आरोपियों के खुलासे से पुलिस भी रह गयी हैरान

Ro no. 13848/20

  • Facebook Page
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Koo

About S S B Media House, established in 2016 and headquartered in Raipur, Chhattisgarh, is a leading news media company committed to delivering comprehensive, accurate, and timely news coverage. We focus on bridging the information gap and providing valuable insights to our audience, with a special emphasis on rural communities. Our commitment to quality journalism is reflected in our two distinct brands: TheRuralPress.in and trp.news The Rural Post.

Editor: Uchit Sharma
[email protected]
[email protected]
91-7714041421
The Rural Press
S S B Media House
House No. 31/240,
Near Central Bank of India, Civil Lines
Raipur, 492001
Chhattisgarh India

  • About Us
  • Who we are
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
© 2026 Powered by SSB Media House Powered by Newspack Privacy Policy