PM Kisan Samman Nidhi 20th Installment

टीआरपी डेस्क। देश के करोड़ों किसानों के लिए राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 20वीं किस्त जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से ₹22,500 करोड़ की राशि लगभग 9.7 करोड़ किसानों के खातों में भेजी है। हर किसान को ₹2000 की वित्तीय सहायता मिली है।

क्या है पीएम किसान योजना?

PM-KISAN योजना की शुरुआत 1 फरवरी 2019 को हुई थी। इसका उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को वर्ष में ₹6000 की आर्थिक सहायता देना है। यह राशि तीन किस्तों में, हर चार महीने में, किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

इन कारणों से अटक सकती है आपकी किस्त:

  1. e-KYC अधूरी है
  2. बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है
  3. भूमि सत्यापन (Land Verification) नहीं हुआ
  4. गलत बैंक विवरण दर्ज किया गया है

कैसे चेक करें कि पैसा आया या नहीं?

  1. आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
  2. Farmers Corner में Beneficiary Status पर क्लिक करें
  3. आधार नंबर, मोबाइल नंबर या खाता संख्या डालें
  4. कैप्चा भरें और OTP वेरिफिकेशन करें
  5. “Get Data” पर क्लिक करें
  6. अगर Payment Success दिखता है, तो पैसा आ चुका है
  7. अगर कोई त्रुटि है, तो उसका कारण भी स्क्रीन पर दिख जाएगा
See also  जवानों को निशाना बनाने के फिराक में थे नक्सली... तभी हुआ ब्लास्ट और चीथड़ों में मिला एक नक्सली का शव

किस्त नहीं आई? यहां करें संपर्क:

  • टोल फ्री नंबर: 155261 या 011-24300606
  • ईमेल: [email protected]
  • नजदीकी CSC केंद्र या कृषि विभाग में जाकर सहायता लें

योजना से जुड़े जरूरी निर्देश:

  • भूमि रिकॉर्ड की जांच करवाएं और सत्यापन कराएं
  • अपनी e-KYC तुरंत पूरी करें
  • बैंक खाता और आधार की जानकारी सही रखें
  • समय-समय पर योजना की वेबसाइट पर लॉगिन कर स्थिति जांचते रहें