टीआरपी डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में इतिहास रच दिया है। इस सीरीज के दौरान टीम इंडिया ने कुल 470 बाउंड्री लगाईं है, जिनमें 422 चौके और 48 छक्के शामिल हैं। यह रिकॉर्ड लंदन के ओवल टेस्ट के तीसरे दिन बना, जब भारत ने एक टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक बाउंड्री लगाने वाली टीम बनकर नया मील का पत्थर स्थापित किया।

टेस्ट इतिहास में पहली बार भारत ने किसी भी टेस्ट सीरीज में 400 से अधिक बाउंड्री जमाई हैं। इससे पहले, 1964 में भारत ने एक सीरीज में 384 बाउंड्री लगाई थी यह रिकॉर्ड 60 वर्षों तक कायम रहा। केवल बाउंड्री ही नहीं, बल्कि इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों ने 28 बार 50+ स्कोर बनाए, जो किसी भी टीम द्वारा एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक है।

टेस्ट सीरीज़ में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली टीमें

भारत ने 2025 एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दौरान कुल 3,809 रन बनाए, जिसका औसत 42.32 रहा। यह टेस्ट इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी रन-संख्या है। पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसने 1989 एशेज सीरीज में 6 टेस्ट मैचों में 3,877 रन (औसत 57.86) बनाए थे।

See also  बलौदाबाजार में अपनी ही पार्टी के बागी राकेश वर्मा से हारे कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी रज्जू खान,मतदान से पहले जमकर हुई मारपीट

ओवल टेस्ट में भारत की स्थिति मजबूत

तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड को जीत के लिए 374 रन का लक्ष्य मिला है। इंग्लैंड अभी भी 324 रन पीछे है और उसके पास केवल 8 विकेट शेष हैं। साथ ही, क्रिस वोक्स की चोट ने इंग्लैंड की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।