अंबिकापुर। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव के अंबिकापुर स्थित मकान से हुई हाथी की मूर्ति चोरी मामले में पुलिस को सफलता मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों ने चोरी की बात स्वीकार की और यह भी बताया कि उन्होंने मूर्ति किसी और को बेच दी है। चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दोनों शख्स शहर के अयान मार्ग के रहने वाले हैं। हाथी की मूर्ति खरीदने वाले की भी गिरफ्तारी जल्द हो सकती है। चोरी गए हाथी की मूर्ति कई टुकड़ों में मिली है।

बता दें कि, 3 अगस्त की दरमियानी रात पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव के कोठी घर में दरवाजे के सामने से चोरों ने हाथी की 15 किलो वजनी धातु की मूर्ति की चोरी की थी। शहर सहित प्रदेश में भी चर्चा का विषय बन गया था। सरगुजा पुलिस इस मामले को लेकर जल्द ही खुलासा कर सकती है।

See also  छत्तीसगढ़ के चिन्हारी मिर्जा मसूद का निधन, सीएम ने जताया शोक