टीआरपी डेस्क। किसी भी फिल्म का नेशनल अवॉर्ड जीतना बड़ी बात होती है। मूवी की पूरी टीम के अलावा हीरो-हीरोइन को भी बड़ा गर्व होता है। इन दिनों बॉलीवुड की 33 साल की सान्य मल्होत्रा फूले नहीं समा रही हैं, क्योंकि उसकी 3 फिल्मों ने कुल 6 नेशनल अवॉर्ड झटक लिए हैं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में खूबसूरत और प्रतिभावान अभिनेत्रियों की भरमार है। आज हम आपको ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताते हैं, जिसकी पहली फिल्म ने ही बॉक्स ऑफिस में ₹2,000 करोड़ का बिजनेस किया। साल 2023 में 3 फिल्में रिलीज हुईं, जिन्होंने 6 नेशनल अवॉर्ड अपने नाम कर लिए। इस अभिनेत्री का नाम है सान्या मल्होत्रा।

सान्या मल्होत्रा बॉलीवुड की नामी अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत “दंगल” में आमिर खान के साथ का थी। सान्या मल्होत्रा ने साल 2016 की ‘दंगल’ मूवी में काम किया, जो ₹2,000 करोड़ की कमाई के साथ ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके बाद सान्या ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

अब हम आपको सान्या मल्होत्रा की साल 2023 में रिलीज हुई उन 3 फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने 6 नेशनल अवॉर्ड जीत लिए हैं।

- कटहल
इस लिस्ट में पहला नाम है ‘कटहल’ का, इसम फिल्म में सान्या मल्होत्रा पुलिस अफसर के रोल में नजर आई थीं। OTT पर रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी ने दर्शकों का दिल को जीत लिया था। 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में सान्या मल्होत्रा की ‘कटहल’ को बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यदि आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है, तो आप इसे Netflix में देख सकते हैं।

- जवान
इसके बाद सान्या ने शाहरुख खान के साथ काम किया।साल 2023 में रिलीज हुई ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और ₹1,148 करोड़ के कलेक्शन के साथ ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई। एक्शन और थ्रिल से भरपूर ‘जवान’ में सान्या मल्होत्रा की एक्टिंग खूब सराही गई। इसमें वह डॉक्टर के किरदार में नज़र आईं थीं। ‘जवान’ फिल्म के लिए शाहरुख खान ने बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया था।

- सैम बहादुर
अब बात करते हैं सान्या की तीसरी फिल्म ‘सैम बहादुर’ की। इसमें सान्या मल्होत्रा, विक्की कौशल के अपोजिट नज़र आई थीं। फिल्म का डायरेक्शन मेघना गुलजार ने किया था। 71वें नेशनल फिल्म फेयर अवॉर्ड्स में इस फिल्म ने धूम मचा दी। ‘सैम बहादुर’ ने कई अवॉर्ड जीते, जिनमें बेस्ट फीचर फिल्म प्रमोटिंग नेशन, सोशल एंड एनवायरमेंट वैल्यूज, बेस्ट मेकअप, बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन शामिल हैं। बॉक्स ऑफिस पर ‘सैम बहादुर’ बड़ी हिट साबित हुई। महज 33 साल की उम्र में सान्या मल्होत्रा ने अपने काम से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहीं हैं।



