रायपुर। राजधानी रायपुर में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। बुधवार को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और पुरानी बस्ती थाना की संयुक्त कार्रवाई में ड्रग्स बेचने वाले पांच और लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बार पकड़े गए आरोपियों में दो युवतियां भी शामिल हैं, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।

इस कार्रवाई के पीछे हाल ही में वायरल हुआ वह वीडियो है जिसमें कुछ युवक ड्रग्स पार्टी करते नजर आए थे। पुलिस को जांच के दौरान जो सुराग मिले, उनसे जुड़े कई लोगों की पहचान की गई, और अब तक 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर आरोप है कि वे एक संगठित सिंडिकेट के तहत पाकिस्तान से मंगवाई गई ड्रग्स रायपुर और आसपास के इलाकों में बेच रहे थे। पुलिस ने इस गिरोह से अब तक करीब एक करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की है। आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि उन्होंने यह ड्रग्स 200 से ज्यादा लोगों को बेची है।

See also  Raipur: होटल बेबी लॉन इन में मिली युवती की लाश, मचा हड़कंप

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अब रायपुर पुलिस के साथ-साथ इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) भी जांच में जुट गई है। IB की टीम ने मामले के मुख्य आरोपी से पूछताछ भी की है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच का दायरा और बढ़ाया जा रहा है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।