स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी की ताजा रैंकिंग (ICC Ranking) में भारतीय क्रिकेटरों ने तीनों फॉर्मेट में जलवा बिखेरा है। बल्लेबाजों की सूची में भारत के खिलाड़ियों का दबदबा साफ नजर आ रहा है, वहीं वनडे और टी-20 टीम रैंकिंग में भी भारत शीर्ष पर है।

वनडे में गिल नंबर-1
वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल पहले पायदान पर बने हुए हैं। वहीं रोहित शर्मा ने बाबर आजम को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। बाबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में खराब प्रदर्शन की कीमत चुकानी पड़ी और वो तीसरे स्थान पर खिसक गए। विराट कोहली चौथे स्थान पर बने हुए हैं जबकि श्रेयस अय्यर आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं। इस तरह टॉप 10 में चार भारतीय बल्लेबाज मौजूद हैं।

टी20 में भी भारत की पकड़
टी20 रैंकिंग में भी भारत के युवा खिलाड़ी काबिज है। अभिषेक शर्मा इस समय पहले स्थान पर हैं और तिलक वर्मा ने एक स्थान की छलांग लगाते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। इंग्लैंड के फिल साल्ट तीसरे स्थान पर आ गए हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को दो पायदान का नुकसान हुआ है और वे चौथे नंबर पर खिसक गए हैं। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव छठे स्थान पर स्थिर हैं, वहीं यशस्वी जायसवाल एक पायदान फिसलकर 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

See also  कोरोना ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस का रिपोर्ट पॉजेटिव, हालत बेहद गंभीर, एम्स में कराया गया भर्ती, परिवार के अन्य सदस्यों को भी क्वारंटाइन होने का सुझाव

टेस्ट रैंकिंग का हाल
टेस्ट रैंकिंग में भी भारत की मौजूदगी बनी हुई है। यशस्वी जायसवाल पांचवें स्थान पर हैं और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आठवें नंबर पर काबिज हैं। कप्तान शुभमन गिल 13वें स्थान पर हैं। इस सूची में इंग्लैंड के जो रूट शीर्ष पर हैं, जबकि उनके साथी हैरी ब्रुक दूसरे स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के केन विलियमसन तीसरे और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ चौथे स्थान पर हैं।

वनडे टीम रैंकिंग की बात करें तो भारत पहले स्थान पर बरकरार है। न्यूजीलैंड दूसरे, ऑस्ट्रेलिया तीसरे और श्रीलंका चौथे स्थान पर हैं। पाकिस्तान को हाल ही में हराने वाली वेस्टइंडीज की टीम नौवें स्थान पर पहुंच गई है। इंग्लैंड आठवें और दक्षिण अफ्रीका छठे स्थान पर हैं।

गेंदबाजों की रैंकिंग में भी भारतीय खिड़ालियों का बोलबाला
टेस्ट की रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह पहले पायदान पर काबिज हैं। वहीं ODI में कुलदीप दूसरे और जडेजा 9वें नंबर पर है। टी-20 में मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती तीसरे स्थान पर है। आलराउंडर्स की बात करें तो टेस्ट में जडेजा 100 अंकों की बढ़त के साथ नंबर-1 पोजीशन पर है। वहीं टी-20 में हार्दिक के सर पर नंबर-1 का ताज है।

See also  राजधानी दिल्ली में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर रही 2.8 तीव्रता

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।