Himachal Pradesh Kinnaur cloudburst: किनौर। हिमाचल प्रदेश के किनौर जिले में ऋषि डोगरी घाटी में देर रात बादल फटने से अचानक होजिस लुंगपा नाले में बाढ़ आ गई। इस दौरान 4 लोग सतलुज नदी के दूसरी तरफ फंस गए और एक व्यक्ति घायल हो गया। बाढ़ में सीपीडब्ल्यूडी का कैंप भी बह गया।
Himachal Pradesh Kinnaur cloudburst: घटना की खबर मिलते ही ट्राइपीक्स ब्रिगेड की बचाव टीम मौके पर पहुंची है। टीम ने ऊंचाई वाले इलाकों में काम करने वाले विशेष ड्रोन (LDHA) से खाना, पानी और ज़रूरी सामान पहुंचाया, ताकि लोग रातभर सुरक्षित रह सकें। साथ ही घटना के दौरान घायल व्यक्ति को रेस्क्यू कर तुरंत रेकोंग पियो के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Himachal Pradesh Kinnaur cloudburst: कई पुल बह गए, प्रशासन अलर्ट पर
हिमाचल में बादल फटने और अचानक बाढ़ की ताजा घटनाओं के बाद प्रशासन अलर्ट पर है। इन घटनाओं के चलते शिमला, लाहौल और स्पीति जिलों में कई पुल बह गए, जबकी 300 से ज्यादा सड़के बंद कर दी गई है।
गानवी घाटी में हाल ही में आई बाढ़ के चलते एक पुलिस चौकी बह गई। जबकि शिमला में भारी बारिश के बाद कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। इन घटनाओं में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Himachal Pradesh Kinnaur cloudburst: आपदाओं के चलते 325 सड़कें बंद
प्रदेश के जनजातीय लाहौल और स्पीति जिले की मयाड घाटी के करपट में बादल फटने से चांगुत और उदगोस नाले में अचानक आई बाढ़ के चलते दो पुल बह गए। लगातार हो रही बारिश के कारण लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं. स्थानीय ने बताया कि इन आपदाओं के चलते कई खेतों की फसल तबाह हो गईं हैं।
Himachal Pradesh Kinnaur cloudburst: इन जिलों के लिए अलर्ट
मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्य के चार जिले में कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर के लिए ऑरेंज अलर्ट और अन्य चार सोलन, यूएनए, कुल्लू, चम्बा जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में आने वाले दिनों में भी भारी बारिश की संभावना है। प्रशासन ने लोगों को नदी नालों से दूर रहने की अपील की है और ज्यादा जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने को कहा है।



