नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने दोनों परमाणु संपन्न देशों के बीच तनाव को युद्ध में बदलने से रोका था।

अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शिखर सम्मेलन के बाद फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, मेरा मुख्य लक्ष्य लोगों की जान बचाना है। भारत-पाकिस्तान संघर्ष परमाणु युद्ध में बदल सकता था, लेकिन मैंने ऐसा होने से रोका। मेरी पहली प्राथमिकता हमेशा लोगों की जिंदगी रही है।

ट्रंप का यह दावा नया नहीं है। पाकिस्तान पहले भी कई बार उन्हें सैन्य संघर्ष टालने का श्रेय दे चुका है। वहीं, ट्रंप ने इंटरव्यू में यह भी कहा कि पिछले छह महीनों में उन्होंने छह युद्ध सुलझाए हैं, जिनमें भारत-पाकिस्तान संघर्ष भी शामिल है।

इससे पहले व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने भी बयान दिया था कि ट्रंप ने अपने कार्यकाल के शुरुआती छह महीनों में औसतन हर महीने एक शांति समझौता या युद्धविराम कराया। उन्होंने नोबेल शांति पुरस्कार के लिए ट्रंप के नाम की मांग भी दोहराई थी।

See also  China Earthquake: चीन में भूकंप से 111 लोगों की मौत, 230 घायल, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

हालांकि, भारत ने लगातार यह स्पष्ट किया है कि किसी भी समय अमेरिका की ओर से मध्यस्थता नहीं हुई और न ही किसी व्यापारिक समझौते या वार्ता का कोई प्रस्ताव था।