गुरुग्राम। यूट्यूबर और सोशल मीडिया स्टार ल्विश यादव के घर पर देर रात अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने लगभग 20 से 25 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात के वक्त एल्विश यादव घर पर मौजूद नहीं थे, लेकिन उनका पूरा परिवार घर में था और सो रहा था। घटना की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचेऔर इलाके को घेरकर जांच शुरू की। पुलिस ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। एक फुटेज में घर के बाहर दो संदिग्ध बदमाश दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, हमलावरों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

‘नींद में था परिवार’, बोले एल्विश के पिता

एल्विश यादव के पिता ने एक चैनल से बातचीत में बताया कि घटना के वक्त घर में सिर्फ परिवार था और सभी लोग सो रहे थे। उन्होंने कहा,“हमें पहले कोई धमकी नहीं मिली थी। अचानक गोलियों की आवाज आई और सब घबरा गए। पुलिस आई और पूरी तफ्तीश की।”इससे पहले 14 जुलाई 2025 को मशहूर हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर भी फायरिंग की खबर सामने आई थी। हालांकि बाद में पुलिस ने इस घटना से इनकार कर दिया था। लेकिन एल्विश यादव पर हुए इस हमले ने फिर से गुरुग्राम की कानून व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

See also  BREAKING: मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस

फाजिलपुरिया और एल्विश यादव दोनों सोशल मीडिया के चर्चित चेहरे हैं और करीबी दोस्त भी हैं। राहुल फाइनेंसर की हत्या और इन दोनों सितारों पर हमले की जिम्मेदारी एक गैंगस्टर द्वारा सोशल मीडिया पर लिए जाने की बात सामने आ चुकी है। पुलिस को आशंका है कि ये हमले रंगदारी वसूलने या डर पैदा करने की कोशिश हो सकते हैं। एल्विश यादव अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं। उन पर रेव पार्टी में शामिल होने, सांप के जहर के कारोबार, सह-इन्फ्लुएंसर चुम दरांग पर आपत्तिजनक टिप्पणी, और पुलिस पर झूठे आरोप लगाने जैसे कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। फाजिलपुरिया का नाम भी सांप जहर मामले में सामने आया था।