Sarkari Naukri News: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) और असिस्टेंट इंजीनियर (AE) पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 841 पद भरे जाएंगे।
LIC Recruitment 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन प्रक्रिया शुरू:16 अगस्त से शुरू हो चुकी है।
- आखिरी तारीख: 8 सितंबर 2025
- आवेदन वेबसाइट: licindia.in
कितने पदों पर भर्ती होगी?
- असिस्टेंट इंजीनियर (AE) – 81 पद
- असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (स्पेशलिस्ट) – 410 पद
- असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (जनरलिस्ट) – 350 पद
- कुल पदों की संख्या – 841
सैलरी पैकेज
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लगभग ₹1,69,000 प्रति माह तक का सैलरी पैकेज मिलेगा। यह पैकेज बेसिक पे, भत्तों और अन्य सुविधाओं को मिलाकर है।
आवेदन शुल्क
- SC/ST/दिव्यांग उम्मीदवार – ₹85 + ट्रांजैक्शन शुल्क + GST
- अन्य सभी श्रेणियां – ₹700 + ट्रांजैक्शन शुल्क + GST
चयन प्रक्रिया
AAO पदों पर उम्मीदवारों का चयन 3 चरणों में होगा:
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
- मुख्य परीक्षा (Mains)
- साक्षात्कार (Interview)
इसके बाद मेडिकल जांच भी होगी। ध्यान दें कि प्रीलिम्स केवल क्वालीफाइंग है और अंतिम मेरिट में इसके अंक शामिल नहीं होंगे।
योग्यता और आयु सीमा
प्रत्येक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग है। उम्मीदवारों को इसके लिए LIC का आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ना होगा।
कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।



