Mahavatar Narsimha Box Office Collection: वॉर 2 और कूली (Coolie) की रिलीज के बाद ऐसा लग रहा था कि एनिमेटेड साउथ फिल्म महावतार नरसिम्हा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ग्राफ नीचे की तरफ खिसकेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है और रिलीज के चौथे सप्ताह में एंट्री लेने वाली ये मूवी वीक डे में भी धमाकेदार कलेक्शन कर रही है।

बता दें कि रिलीज के 27वें दिन भी साउथ सिनेमा की माइथोलॉजिकल एनिमेटेड महावतार नरसिम्हा ने बेहतरीन कमाई की है। आंकड़ों को देखकर हर कोई हैरान है। आइए जानते हैं कि बुधवार को मूवी ने कितने करोड़ का कारोबार किया है।

Mahavatar Narsimha Box Office Collection Report

निर्देशक अश्विन कुमार की फिल्म महावतार नरसिम्हा 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। इतना समय बीतने के बाद भी इसकी कमाई में कोई कमी नहीं आ रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 27वें दिन इस मूवी ने करीब 1.75 करोड़ का कारोबार किया है, जोकि वीक डे के हिसाब से काफी सही आंका जा रहा है।

See also  दबंग 3 बॉक्स ऑफ़िस :2020 में सलमान ख़ान का पहला धमाक

बुधवार का कलेक्शन जोड़ दिया जाए तो अब महावतार नरसिम्हा का टोटल कलेक्शन 217 करोड़ से अधिक हो गया है। माना जा रहा है कि आने वाले वीकेंड तक ये मूवी 225-230 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर सकती है। कुल मिलाकर कहा जाए तो अब ये फिल्म इस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली इंडियन मूवीज की लिस्ट में शुमार हो गई है।

सिर्फ भारतीय स्तर पर ही नहीं बल्कि वर्ल्ड लेवल पर महावतार नरसिम्हा ने अपनी धाक जमाई है। हॉलीवुड की सक्सेसफुल एनिमेटेड फिल्म मुफासा और द लॉयन किंग जैसी मूवीज को भी महावतार निरसिम्हा ने कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है और सबसे सफल एनिमेटेड फिल्म बन गई है।

दरअसल वॉर 2 और कूली जैसे लेटेस्ट रिलीज के सामने महावतार नरसिम्हा कमाई के मामले में हार मानने को तैयार नहीं है। ऋतिक रोशन और रजनीकांत की फिल्मों के लिए ये साउथ एनिमेटेड फिल्म बड़ी चुनौती बन गई है। अपना सफलता के दम पर महावतार नरसिम्हा ने इतिहास रच दिया है, जिसकी चर्चा लंबे अरसे तक होगी।

See also  जीत के दूसरे हीरो रहे केएल राहुल, टी20 में पूरे किए 1000 रन