टीआरपी डेस्क। भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों ने एक अनोखी इंसुलेशन शीट तैयार की है। इस शीट को घरों और बिल्डिंग्स की छत एवं दीवारों पर लगाने से अंदर का तापमान बाहर की तुलना में लगभग 12 डिग्री सेल्सियस तक कम हो जाता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस शीट के इस्तेमाल से घरों में कूलर और एयर कंडीशनर की खपत काफी घटेगी। यह शीट सिंथेटिक पॉलीमर, विशेष कोटिंग और नैनो पार्टिकल्स के संयोजन से बनाई गई है, जो रिफ्लेक्शन इंसुलेशन और रेडिएटिव कूलिंग की तकनीक पर काम करती है। आईआईटी कानपुर इस तकनीक का पेटेंट पहले ही करा चुका है और सफल परीक्षण भी कर लिया गया है।

कीमत और उपलब्धता

आईआईटी के मुताबिक यह शीट बाजार में मौजूद अन्य विकल्पों की तुलना में काफी सस्ती है। जहां ऐसी शीटें 100 से 200 रुपये प्रति वर्ग फुट में मिलती हैं, वहीं आईआईटी की स्टार्टअप कंपनी गीतीटेक इसे मात्र 50 से 60 रुपये प्रति वर्ग फुट में उपलब्ध करा रही है। कानपुर की कई इंडस्ट्रीज में इस शीट का प्रयोग किया गया, जहां गर्मियों में एयर कंडीशनर की बिजली खपत में 25-30 प्रतिशत तक कमी देखी गई।

See also  Land For Job Scam : लालू, राबड़ी, तेजस्वी यादव और मीसा को मिली जमानत

‘फ्रेम बनाने की नहीं होगी जरूरत’

इसके बाद आईआईटी कानपुर की एक स्टार्टअप कंपनी गीतीटेक ने इसका उत्पादन शुरू कर दिया है. विशेषता बताते हुए प्रोफेसर बताते हैं कि सीट के लिए किसी भी तरीके का फ्रेम बनवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस सीट को सीधे दीवारों, छतों और पानी की टंकियों में चिपकाया जा सकता है, जिससे तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिलेगा। इसमें मौजूद पॉलीमर की वजह से बाहरी एयर वहीं रुक जाती है और इसकी व्हाइट पेपर कोटिंग से सन रेज रिफ्लेक्ट हो जाती हैं.