टीआरपी डेस्क। दिवाली का त्योहार नजदीक हैं, ऐसे में GST स्लैब में बदलाव की चर्चा ने व्यापारियों की टेंशन बढ़ा दी है। ऐसे में फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने चिंता व्यक्त की है। देशभर के 15,000 से ज्यादा डीलर्स को रिप्रेजेंट करने वाले FADA ने सरकार को अवगत कराया है कि, अगर त्योहारी सीजन में GST स्लैब में चेंजेस आया तो, इसका असर त्योहारी मौसम में होने वाले बिक्री पर पड़ सकता है, इधर, GST में कटौती की जानकारी मिलने के बाद जो ग्राहक कार खरीदने का प्लान बना रहे थे. उन्होंने, अपनी प्लानिंग पर ब्रेक लगा दिया हैं. क्योंकि, कस्टमर भी GST कटौती का वेट कर रहे हैं। जिससे कार और इलेक्ट्रॉनिक्स समेत कई तरह के सामान सस्ते हो सकते हैं। जिसने व्यापारियों का टेंशन बढ़ा दिया है। ये इसलिए कि, त्यौहार से पहले व्यापारियों ने सामान का स्टॉक कर लिया हैं। ऐसे में GST स्लैब में बदलाव से ग्राहकों की खरीदारी में कमी देखी जाएगी।

See also  क्या बंद हो जाएगा पेट्रोल ? E20 के बाद अब E27 फ्यूल लाने की तैयारी…

कार डीलर्स पर दोहरी मार

FADA ने स्पष्ट कहा कि, ऐसे हालात में डीलर्स की परेशानी बढ़ गई है। क्योंकि पहले से ही बिक्री काफी स्लो है और GST कट की संभावना ने त्योहारों की डिमांड को निराशा में बदल दिया है. इससे बैंक और NBFC से शॉर्ट टर्म के लिए चैनल फाइनेंसिंग लेकर इन्वेंट्री बनाने वाले डीलर्स वित्तीय दबाव में आ गए हैं. ऐसे में आशंका है कि अगर अगले 45 से 60 दिनों तक गाड़ियों की बिक्री सुस्त रहेगी तो ब्याज दरें बढ़ेंगी और क्रेडिट लिमिट पर असर पड़ेगा. इसी वजह से FADA ने सरकार से अपील की है कि GST काउंसिल की बैठक जल्द से जल्द बुलाया जाए, जिससे नए रेट लागू किया जा सके .  इसके साथ ही मांग की गई है कि बैंकों को निर्देश दिए जाएं कि वो इस अंतराल में डीलर्स को अतिरिक्त समय और राहत देंगे. 

ऑटो सेक्टर के लिए डबल झटका

ऑटो कंपनियों के लिए त्योहारी डिमांड टलने से उनकी इन्वेंट्री बढ़ सकती है. इसके साथ ही E20 पेट्रोल के चलते गाड़ियों के माइलेज में 25 प्रतिशत की कमी की आशंका है, जिससे खरीदार और ज्यादा सोच-समझकर फैसले लेंगे. 

See also  Aadhaar App Update: घर बैठे कैसे अपडेट करें आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर?

महंगे आइटम्स की बिक्री पर ब्रेक!

लोग सभी तरह के महंगे सामानों की खरीदारी को टाल रहे हैं. इससे गणेश चतुर्थी से लेकर नवरात्र तक गाड़ियों, टीवी और एसी की बिक्री पर इफेक्ट पड़ने की आशंका है.  कई डीलर्स नए स्टॉक लेने से बच रहे हैं क्योंकि उन्हें आशंका है कि त्योहारों में डिमांड कमजोर रहेगी. एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि जब तक GST बदलाव लागू नहीं होता तबतक ग्राहक इंतजार करेंगे और खरीदारी टालेंगे. 

दिवाली पर रौनक लौटने की उम्मीद

इंडस्ट्री को उम्मीद है कि दिवाली और शादी का सीज़न बाज़ार को फिर से पटरी पर ला सकता है. दिवाली के दौरान डिमांड में 15-18 प्रतिशत उछाल की संभावना जताई जा रही है.