सुकमा। नक्सलियों ने जगरगुंडा थाना क्षेत्र में एक शिक्षादूत की निर्मम हत्या कर दी। घटना सिलगेर इलाके के मंडीमरका में हुई है। मृतक का नाम लक्ष्मण बारसे बताया जा रहा है, जिसकी उम्र करीब 30 वर्ष है। मृतक मूलतः बीजापुर के ग्राम पेगड़ापल्ली का निवासी था और सिलगेर में बतौर शिक्षादूत काम कर रहा था। नक्सलियों ने उसे पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाते हुए मौत के घाट उतार दिया।

कल शाम नक्सलियों ने गांव में पहुंचकर उस पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हमले के दौरान बीच-बचाव करने आए परिजनों से भी मारपीट की गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जगरगुंडा पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षाबल मौके की ओर रवाना हो गए। घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

See also  Balco Plant Accident : बालको प्लांट के पुराने राख फिल्टर का ESP ढहा, प्लांट के सुरक्षा मानकों पर फिर उठे सवाल…