टीआरपी डेस्क। CG News : छत्तीसगढ़ सरकार ने हालही में मंत्रिमंडल विस्तार करते हुए 3 नए मंत्रियों को नियुक्त किया। इसी के साथ मंत्रिमंडल में 14 मंत्री हो गए है। जिसके खिलाफ एक 80 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर इसे असंवैधानिक बताया है । चीफ जस्टिस के डिवीजन बेंच में मामला लगाया गया।

याचिका में साय सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को असंवैधानिक बताया गया है। यह जानकारी भी सामने आई है कि याचिकाकर्ता एक सामाजिक कार्यकर्ता है जिनकी उम्र 80 साल है। हाईकोर्ट ने याचिका लगाने वाले से पूछा कि, आप 80 साल के हैं, आपने कितने सामाजिक कार्य अपने जीवन में किए हैं। हाईकोर्ट ने उनके वकील से उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्य का डेटा प्रस्तुत करने को कहा है। डेटा प्रस्तुत करने के लिये मंगलवार तक का समय हाईकोर्ट ने दिया है।

See also  CG News : किसान आत्महत्या मामले की जांच के लिए कांग्रेस ने बनाई पांच सदस्यीय समिति