टीआरपी डेस्क। BJP-Congress workers clashed: राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान PM मोदी को गाली देने के मामले में शुक्रवार को बवाल देखने को मिला। राजधानी पटना में भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। तभी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। इस बीच, कांग्रेसियों ने भी नारेबाजी शुरू कर दी।
BJP-Congress workers clashed: देखते ही देखते दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव उत्पन्न हो गया, और आपस में भिड़ गए। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मौके पर खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। बवाल की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंची और बीजेपी के कार्यकर्ताओं को मौके से खदेड़ा। विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क को जाम कर बैठ गए। जैसे- तैसे पुलिस ने जाम को खुलवाया. उधर, पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ।
जानिए क्या है पूरा मामला
BJP-Congress workers clashed: बिहार के दरभंगा जिले में कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान मंच से रिजवी उर्फ राजा नामक व्यक्ति ने माइक से प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग किया।इसके बाद मौके पर हंगामा मच गया। बवाल मचता देख पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया। सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भोपुरा गांव निवासी रिजवी ने बीते दिनों कांग्रेस की सभा में माइक से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। घटना का वीडियो वायरल होते ही मामले ने तूल पकड़ लिया और पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करनी पड़ी। आरोपी पेशे से ड्राइवर है
अमित शाह का बयान आया सामने
BJP-Congress workers clashed: शाह ने कहा कि इस मंच से राहुल गांधी ने जिस प्रकार से घृणा की राजनीति की शुरुआत की है. पीएम मोदी जी की स्वर्गीय माताजी के लिए जिस तरह के अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया. उसकी मैं ह्रदय से निंदा करता हूं और मैं पूरे देश की जनता को भी कहना चाहता हूं कि जिस प्रकार की राजनीति मुद्दाविहीन राजनीति, नकारात्मक और घृणा की राजनीति राहुल गांधी ने शुरू की है. वह हमारी सार्वजनिक जीवन को ऊंचाई नहीं देगी बल्कि गर्त में ले जाएगी.



