टीआरपी न्यूज।
जिस व्यक्ति का जन्म 2 तारीख को हुआ है या फिर 11, 20 अथवा 29 तारीख को हुआ हो। इन अंकों को जोड़ने पर जो अंक आता है, उसे मूलांक कहा जाता है। आज 29 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक भी 2 है। ऐसे व्यक्तियों के लिए भाद्रपद षष्ठी तिथि अर्थात 29 तारीख का दिन बेहतर रहेगा। ऐसे लोग अपनी इच्छा शक्ति के दम पर कार्य को पूरा करने में सहायक होंगे। आइए जानते हैं, दो मूलांक वालों के लिए शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा।
करियर के नए द्वार खुलेंगे

पंचांग के अनुसार 29 अगस्त को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। 2 मूलांक वालों के लिए इस दिन नौकरी और व्यवसाय के लिए नए द्वार खुलेंगे। इच्छा शक्ति मजबूत होने से आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। अपने कार्य से संतुष्टि मिलेगी। अफवाहों की ओर ध्यान न दें और किसी से बहस करके अपना समय न गवाएं। जो आपको अच्छा लगे वही कार्य करें। लाभ और पदोन्नति के अवसर मिलेंगे।
ऐसे निकालें मूलांक
ज्योतिष और अंक शास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति का भविष्य और स्वभाव मूलांक के आधार पर तय किया जाता है। मूलांक जन्म तारीख के जोड़ को कहा जाता है। उदाहरण के तौर पर अंक 1 से 9 तक का मूलांक वही संख्या होती है, जिस तारीख में व्यक्ति का जन्म होता है। दो अंक वाली तारीख को जन्म हो तो दोनों अंकों को जोड़कर मूलांक निकाला जाता है। जैसे 11 तारीख का जोड़़ 2 मूलांक होगा। इसी तरह 15 का मूलांक 6 होगा। यदि कोई 29 तारीख को पैदा हुआ है तो उसका मूलांक भी 2 होगा।
नौकरी में पदोन्नति
प्रत्येक अंक किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है। इन्हीं अंकों के माध्यम से मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है। आज 29 अगस्त 2025, शुक्रवार का दिन है। 29 तारीख का मूलांक 2 है। इस मूलांक वालों के लिए शुभ अंक 17 और शुभ रंग काला है। इस मूलांक वालों का लंबे समय से रूका कार्य पूरा हो सकता है। आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी। मानसिक शांति और संतोष मिलेगा। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से मदद मिलने की संभावना है।

See also  भारत को मिली WHO के एग्जिक्यूटिव बोर्ड की चेयरमैनशिप ,जापान की जगह लेगा