नई दिल्ली। Hockey Asia Cup 2025, India vs Japan: हॉकी एशिया कप में भारत ने लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है। भारत ने जापान को 3-2 से हराया।भारतीय टीम ने पहले मैच में चीन को 4-3 से हराकर जीत के साथ शुरुआत की थी। इस टूर्नामेंट में अभी तक भारतीय टीम अजेय है।
Hockey Asia Cup 2025, India vs Japan: भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने जापान के खिलाफ दो गोल दागकर टीम को जीत दिला दी। हरमनप्रीत ने पांचवें और 46वें मिनट में गोल दागे जबकि भारत के लिए एक अन्य गोल मनदीप सिंह ने चौथे मिनट में किया। जापान की ओर से दोनों गोल कोसेई कावाबे ने 38वें और 59वें मिनट में दागे।
Hockey Asia Cup 2025, India vs Japan: एशिया कप में भारतीय टीम को जापान, चीन और कजाकिस्तान के साथ पूल-ए में रखा गया है। वहीं पूल-बी में चीनी ताइपे, मलेशिया, साउथ कोरिया और बांग्लादेश की टीमें हैं।
Hockey Asia Cup 2025, India vs Japan: मेजबान टीम अपना अंतिम पूल मैच सोमवार को कजाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता का विजेता अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में होने वाले विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करेगा।



