टीआरपी डेस्क। Share Market : हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स में जोरदार तेजी देखी गई। सेंसेक्स ने 403 अंकों की उछाल के साथ 80213 पर पहुंच गया। जियो फाइनेंस, इन्फोसिस, टीसीएस और टेक महिंद्रा आज के टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल हैं। इन्हीं शेयरों की वजह से बाजार की चमक आज लौट आई है। वहीं, Reliance, हिन्दुस्तान यूनीलीवर, मारुति, सन फार्मा, ITC सेंसेक्स आज के टॉप लूजर्स में शामिल है। BSE के साथ-साथ निफ्टी में भी तेजी देखने को मिली। सोमवार को 24543 पर पहुंच गया।
Share Market : हालांकि, मार्केट के ओपनिंग के थोड़ी देर बाद SENSEX 80000 के पार पहुंच गया। घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत आज हरे निशान के साथ हुई। महीने के पहले कारोबारी दिन 1 सितंबर को सेंसेक्स 19 अंक की मामूली तेजी के साथ 79828 पर खुला। जबकि, बीएसई का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 5 अंक ऊपर 24432 पर खुलने में कामयाब रहा।
Share Market : चीन और भारत के संबंधों में आ रही नजदीकियों से ग्लोबल मार्केट में सतर्क और मिश्रित भावना के बावजूद घरेलू शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स, सेंसेक्स और निफ्टी 50 सोमवार को मामूली रूप से ज्यादा खुलने की उम्मीद है। मुद्रास्फीति के आंकड़ों और टैरिफ को लेकर घटनाक्रमों के बाद एशियाई मार्केटों में मिलाजुला कारोबार हुआ, जबकि अमेरिकी शेयर मार्केट गिरावट के साथ बंद हुए।
Share Market : इससे पहले शुक्रवार को भारतीय शेयर मार्केट लगातार तीसरे सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 270.92 अंक या 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,809.65 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 74.05 अंक या 0.30 प्रतिशत कम होकर 24,426.85 पर बंद हुआ।



