भोपाल। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में स्थित धिरौली कोल ब्लॉक का संचालन अब अडानी पावर लिमिटेड करेगी। कंपनी को खदान संचालन की स्वीकृति मिल गई है, जिससे राज्य में पावर सेक्टर में अडानी ग्रुप की औपचारिक एंट्री हो गई है।

धिरौली कोल ब्लॉक की पीक उत्पादन क्षमता 6.5 मिलियन टन प्रति वर्ष तय की गई है। इसमें से 5 एमटीपीए उत्पादन ओपन कास्ट माइनिंग से और शेष भूमिगत खनन से प्राप्त किया जाएगा। खदान में 620 मिलियन मीट्रिक टन का ग्रास जियोलॉजिकल रिजर्व और 558 एमएमटी शुद्ध भंडार मौजूद है।

अडानी पावर ने इस खदान की 30 साल के लिए लीज़ ली है। कंपनी की योजना ओपन कास्ट उत्पादन को वित्त वर्ष 2027 तक पीक रेट पर पहुंचाने की है, जबकि भूमिगत खनन की शुरुआत नौ वर्षों बाद होगी।

यह खदान अडानी पावर की मर्चेंट पावर आवश्यकताओं को पूरा करेगी। साथ ही यहां से 1,200 मेगावाट की बिजली परियोजना को कोयला आपूर्ति की जाएगी। इस परियोजना को 3,200 मेगावाट तक विस्तार देने की योजना पर भी काम चल रहा है।

See also  दैनिक वेतन भोगियों पर संकट, नगरीय प्रशासन विभाग ने नियुक्तियां रोकीं, नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर उठाए सवाल