टीआरपी डेस्क। Pitra Paksha 2025 : इस वर्ष पितृपक्ष की शुरुआत 7 सितंबर, रविवार से हो गई है और यह पावन अवधि 21 सितंबर, रविवार को “सर्वपितृ अमावस्या” के साथ समाप्त होगी।

पितृपक्ष का धार्मिक महत्व

पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए यह अवधि अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है, जिसमें तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध जैसे धार्मिक कर्म किए जाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पितर इस दौरान धरती पर आते हैं और धार्मिक विधियों के माध्यम से हम उनकी आत्मा को तृप्त करते हैं। इससे पितृ दोष शांत होता है और परिवार में समृद्धि, शांति व सुख की प्राप्ति होती है।

पितृपक्ष में श्राद्ध की विधि

  • स्नान और संकल्प
    प्रातः स्नान कर शुद्ध वस्त्र पहनें, इसके बाद तिलक लगाकर अपने पितरों का स्मरण करते हुए श्राद्ध का संकल्प लें।
  • पिंडदान
    कुशा के आसन पर बैठकर जौ और तिल से चावल के पिंड तैयार करें, इसके बाद हाथ में जल, तिल, अक्षत, जौ लेकर पितरों के नाम से पिंडदान करें।
  • तर्पण
    पवित्र जल (गंगा जल या स्वच्छ जल) में तिल, कुशा और जौ मिलाकर 3 बार पितरों के नामों का उच्चारण करते हुए तर्पण करें।
  • ब्राह्मण भोज
    श्राद्ध में ब्राह्मणों को आमंत्रित कर उन्हें भोजन कराना धार्मिक कार्यों में महत्वपूर्ण माना गया है। भोजन में बड़ा, खीर, पूरी, चावल, दाल, सब्जी आदि शामिल कर सकते हैं।
  • दक्षिणा और दान
    ब्राह्मणों को यथाशक्ति दक्षिणा, वस्त्र, पात्र, छाता, जूते, तिल, गुड़, फल आदि का दान करना चहिए।
  • गाय, कुत्ता, कौआ और अग्नि के लिए भोजन
    श्राद्ध में “गौ, श्वान, काक, अग्नि और ब्राह्मण” इन पंचगव्यों के लिए अन्न अर्पित करना शुभ माना जाता है।
See also  राहुल गांधी ने बढ़ाई सोशल मीडिया पर हलचल...एक ही दिन में इन नेताओं-पत्रकारों को कर दिया अनफॉलो

श्राद्ध सामग्री सूची

ध्यान देने योग्य बातें

  • दिन और चंद्र तिथि के अनुसार करें श्राद्ध (जैसे पूर्वज की मृत्यु तिथि चतुर्दशी को है तो उसी दिन करें श्राद्ध।)
  • यदि तिथि ज्ञात न हो तो सर्वपितृ अमावस्या (21 सितंबर 2025) को करें श्राद्ध।
  • हमेशा दक्षिण दिशा की ओर देखते हुए करें श्राद्ध।
  • पितृपक्ष के दौरान मांस, मदिरा, लहसुन-प्याज, अपवित्र भोजन से करें परहेज।

कहां करें श्राद्ध ?

Pitra Paksha 2025 : घर पर ब्राह्मण को बुलाकर कर श्राद्धकर्म पूरा किया जा सकता है। इसके अलावा लोग गया, वाराणसी, प्रयागराज, उज्जैन, कुरुक्षेत्र, हरिद्वार जैसे पवित्र स्थलों पर भी श्राद्ध कर्म करने के लिए जा सकते हैं।

पितृपक्ष 2025 की तिथियां