रायपुर। Weather Update : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक तेज बारिश की संभावना जताई है। खासकर कोरबा, सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, रायगढ़, बीजापुर, दंतेवाड़ा और बस्तर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

Read More : CG weather Update: कई जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी, आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट

पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में बारिश (Weather Update) की गतिविधियां थोड़ी धीमी हो गई थीं, लेकिन सरगुजा संभाग में अब भी लगातार बारिश हो रही है। लगातार बारिश की वजह से कई जगहों पर नदी-नाले और डैम उफान पर हैं, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

रायपुर और बिलासपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को बादलों ने डेरा जमाए रखा। हालांकि कुछ इलाकों में बारिश नहीं हुई, लेकिन उमस बनी रही। मौसम विभाग ने बताया कि रायपुर, बिलासपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी, सूरजपुर और सरगुजा जिलों में बुधवार को तेज बारिश होने की संभावना है।

See also  Cash Seized : पुलिस चेकिंग में कार से ₹3 करोड़ बरामद! सीट के नीचे गुप्त लॉकर बनाकर छुपाया था नगद, देखें वीडियो…