टीआरपी डेस्क। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। बिहार के राजगीर में खेले गए फाइनल मैच में भारतीय हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से मात दी। इसके साथ ही भारतीय हॉकी टीम ने 8 साल के लंबे इंतजार के बाद पुरुष एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही भारत ने आगामी विश्व कप में अपनी जगह भी बना ली है। भारत के तेजतर्रार फॉरवर्ड अभिषेक को हीरो ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से भी नवाजा गया।

एशिया कप में भारत ने खेले 7 मैच

बिहार के राजगीर में आयोजित एशिया कप 2025 में भारतीय हॉकी टीम ने कुल 7 मैच खेले। भारतीय हॉकी टीम ने 7 में से 6 मैच में जीत दर्ज की और 1 मैच टाई रहा।

  • चीन से पहला मुकाबला
    भारतीय टीम ने एशिया कप में दमदार शुरुआत करते हुए चीन को पहले मैच में 4-3 से हराया। इस मैच में जुगराज सिंह ने 18वें मिनट में और भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 20वें, 33वें और 47वें मिनट में 3 गोल किए। इस मैच में हैट्रिक गोल दागने के बाद हरमनप्रीत सिंह हीरो ऑफ द मैच चुना गया।
India vs Japan live streaming, Asia Cup 2025: When and where to watch hockey  match online and TV?
  • जापान से दूसरा मैच
    एशिया कप के दूसरे मैच में भारत ने 3-2 से धूल चटाई। इस मैच में मनदीप सिंह ने चौथे मिनट में पहला गोल किया और भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 5वें, 46वें मिनट में 2 गोल दागे। इस मैच में सुखजीत सिंह को हीरो ऑफ द मैच चुना गया।
एशिया कप में विजयी शुरुआत... भारतीय हॉकी टीम ने चीन को 4-3 से हराया
  • तीसरे मैच में कजाकिस्तान को चटाई धूल
    एशिया कप में भारत ने तीसरे मुकाबले में कजाकिस्तान को 15-0 से धूल चटा दी। भारत के अभिषेक ने 5वें, 8वें, 20वें और 59वें मिनट में 4 गोल, सुखजीत सिंह ने 15वें, 32वें और 38वें मिनट में और जुगराज सिंह ने 24वें, 31वें और 47वें मिनट में 3-3 गोल किए। इसके आलावा हरमनप्रीत सिंह ने 26वें, अमित रोहिदास ने 29वें, राजिंदर सिंह ने 32वें, संजय ने 54वें और दिलप्रीत सिंह ने 55वें मिनट में 1-1 गोल किए। शानदार प्रदर्शन के लिए अभिषेक को हीरो ऑफ द मैच चुना गया।
See also  भूपेश कैबिनेट की बैठक आज-बारिश से नुकासन की समीक्षा समेत राज्योत्सव की तैयारी पर होगा निर्णय
  • चौथे मैच में कोरिया से बराबरी की टक्कर
    सुपर-4 के पहले मुकाबले में भारत और साउथ कोरिया 2-2 की बराबरी पर रहे। इस मैच में हार्दिक सिंह ने 8वें और मनदीप सिंह ने 52वें मिनट में भारत के लिए 1-1 गोल किए। इस मैच में विवेक सागर प्रसाद हीरो ऑफ द मैच चुने गए।
  • पांचवे मैच में मलेशिया को दी शिकस्त
    एशिया कप के पांचवे मुकाबले में भारत ने मलेशिया को 4-1 से शिकस्त दी। यह सुपर-4 में भारत का दूसरा मुकाबला था। इस मुकाबले के 17वें मिनट में मनप्रीत सिंह ने, 19वें मिनट में सुखजीत सिंह ने, 24वें मिनट में शिलानंद लाकरा ने और 38वें मिनट में विवेक सागर प्रसाद ने 1-1 गोल किए। इस मैच में मनप्रीत सिंह हीरो ऑफ द मैच चुने गए।
  • छठे मैच में चीन के खिलाफ 7 स्टार प्रदर्शन
    सुपर-4 के तीसरे मैच में भारत का मुकाबला एक बार फिर चीन से हुआ। इस बार भारत ने चीन को 7-0 से हरा कर 7 स्टार परफॉर्मेंस दिया। मुकाबले के दौरान अभिषेक ने 46वें और 50वें मिनट में 2 गोल किए। इसके साथ ही चौथे मिनट में शैलेंद्र लकरा, 7वें मिनट में दिलप्रीत सिंह, 18वें मिनट में मनदीप सिंह, 37वें मिनट मिनट में राजकुमार पाल और 39वें मिनट में सुखजीत सिंह ने 1-1 गोल किए। इस मैच में शैलेंद्र लकरा हीरो ऑफ द मैच चुने गए।
  • कोरिया को हरा कर ट्रॉफी अपने नाम की
    एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत का सामना एक बार फिर कोरिया से हुआ, लेकिन इस बार जरा भी मौका न देते हुए भारत ने कोरिया को 4-1 से पराजित किया। मैच के पहले ही मिनट में सुखजीत सिंह के गोल से भारत को बढ़त मिली, जिसके बाद 28वें और 45वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने 2 गोल किए। अंतिम क्वॉर्टर और मैच के 50वें मिनट में अमित रोहिदास ने 1 गोल करके मैच में कोरिया की वापसी की सारी उम्मीदों को ख्त्म कर दिया। इस मैच में दिलप्रीत सिंह को हीरो ऑफ द मैच चुना गया।
See also  तेलगांना में सिर्फ 2 सप्ताह में 79 सरकारी डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव
IND vs CHN Hockey Asia Cup 2025 highlights: Harmanpreet Singh's hattrick  powers India to beat China 4-3 in Pool A | Mint

एशिया कप 2025 के प्रमुख बिंदु

  • भारत ने चौथी बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले 2003, 2007 और 2017 में जीता था एशिया कप।
  • 2017 की जीत के 8 साल बाद भारत ने एशिया कप अपने नाम किया।
  • एशिया कप में जीत के साथ 2026 में बेल्जियम और नीदरलैंड में आयोजित आगामी वर्ल्ड कप के लिए क्वॉलिफाय हुआ भारत।
  • भारतीय फॉरवर्ड अभिषेक को चुना गया हीरो ऑफ द टूर्नामेंट।
  • एशिया कप में भारत द्वारा खेले गए प्रत्येक मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी ही चुने गए हीरो ऑफ द मैच।
  • सूरज करकेरा भारतीय इतिहास के पहले गोलकीपर बने जिन्होंने 3 एशिया कप में भाग लिया है।
  • एशिया कप के दौरान भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह (सरपंच) के 250 अंतरराष्ट्रीय कैप्स पूरे हुए।
  • भारतीय टीम के मुख्य गोलकीपर कृष्णा बी. पाठक ने 150 अंतरराष्ट्रीय कैप्स पूरे किए।
Hockey India League 2024 Auction: Abhishek goes to Shrachi Rarh Bengal  Tigers for 72 lakhs - Sportstar

जीत को लेकर अशोक ध्यानचंद से सीधी बातचीत

पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और 1975 में भारत के नाम दर्ज विश्वकप के फाइनल मैच में निर्णायक गोल करने वाले अशोक ध्यानचंद (हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के सुपुत्र) ने एशिया कप को लेकर टीआरपी से बातचीत में भारतीय हॉकी टीम को जीत पर बधाई दी और आने वाले विश्वकप को लेकर अपनी बात भी रखी।

See also  Earth Day 2023 : विश्व पृथ्वी दिवस आज, पेड़-पौधे का निवेश मांग रही धरती, जानें पृथ्वी दिवस का इतिहास

1) एशिया कप में भारत की जीत पर आपकी राय ?

किसी भी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में फाइनल तक पहुंचना अपने आप में बड़ी बात होती है और यदि टीम फाइनल जीत जाए तो शिकायत की कोई गुंजाइश नहीं रह जाती, रह जाती है तो सिर्फ सफलता की खुशियां और जीत का जश्न।

2) भारतीय टीम के प्रदर्शन को लेकर आपके सुझाव ?

भारतीय टीम हर पोजीशन में सशक्त और मजबूत हो चुकी है, अब ऐसी कोई जगह नहीं जिसके चलते टीम कमजोर नजर आए। हमारे गोलकीपर से लेकर सेंटर फॉरवर्ड तक हर खिलाड़ी अपनी भूमिका बहुत अच्छी तरह निभा रहा है, जिसका प्रतिफल है कि पिछले 2 ओलंपिक में भारत ने कास्य पदक जीते और अब एशिया कप में चैंपियन बनकर उभरा है।

3) भारत के विश्वकप के लिए क्वालिफाई करने पर आपका सुझाव ?

देश के हॉकी प्रेमियों और खिलाड़ियों पर 50 साल से एक बोझ बरकरार है। 1975 में हमारे विश्वकप जीतने के बाद से आज तक भारत हॉकी में विश्वकप नहीं जीता, इसलिए इस बार विश्वकप में भारत को भाग लेने के लिए नहीं, बल्कि जीतने के लिए खेलना है। मैं चाहता हूं की जिस तरह मुझे 1975 विश्वकप में निर्णायक गोल के लिए याद किया जाता है, वैसे ही अब किसी और अच्छे खिलाड़ी को विश्वकप जीतने में अहम भूमिका निभाने के लिए याद किया जाए।

4) क्या एक बार फिर विश्वकप में इतिहास रचेगा भारत ?

कोई भी खिलाड़ी जीत की उम्मीद और हार न मानने की जिद के साथ मैदान पर उतरता है। जिस तरह भारतीय हॉकी का दौर अब वापस आ रहा है और भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे खिलाड़ी लगातार अपने प्रदर्शन से कीर्तिमान रच रहे हैं, विश्वकप में भी भारत की जीत को लेकर मैं पूरी तरह आशान्वित हूं।