0 रायपुर-अभनपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन का परिचालन राजिम तक विस्तार
MEMU PAISENZER TRAIN टीआरपी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत 68766/68767 रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर नई सेवा का परिचालन का राजिम रेलवे स्टेशन से 18 सितम्बर, 2025 से शुभारंभ किया जा रहा है।

रेल यात्रियों की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा रायपुर एवं अभनपुर के मध्य चल रही 68760/68761 एवं 68762/68763 रायपुर-अभनपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन का परिचालन राजिम तक विस्तार किया जा रहा है ।


यह ट्रेन 06767 राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल सेवा का परिचालन राजिम रेलवे स्टेशन से 18 सितम्बर, 2025 से शुभारंभ किया जाएगा । 19 सितम्बर, 2025 से नियमित समय सारणी के अनुसार गाड़ी संख्या 68766/68767 रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर नई सेवा प्रतिदिन दोनों छोर से राजिम और रायपुर से संचालित की जाएगी

See also  Talibani Punishment : होमवर्क नहीं किया तो शिक्षिकाओं ने बच्चे को लटका दिया पेड़ पर, विरोध के बाद हरकत में आया शिक्षा विभाग…