टीआरपी।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा स्वच्छोत्सव पखवाड़ा 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के मिशन संचालक द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टरों एवं जिला पंचायतों के मुख्य पालन अधिकारियों को पत्र लिखकर जोर शोर के साथ अभियान चलाने को कहा है।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक वर्ष 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजली देने के लिए स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 2017 से प्रत्येक वर्ष स्वच्छता ही सेवा अभियान मनाया जा रहा है, जिससे लोगों में स्वच्छता के प्रति सोच को बदला जा सके एवं लोग सामूहिक रूप से अपने गाँव/क्षेत्र को स्वच्छ रखने में अपनी भूमिका निभाएं।


25 को सुबह 8 बजे एक साथ अभियान


इस वर्ष यह अभियान 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2025 तक ’स्वच्छोत्सव’ थीम पर मनाया जाएगा। विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी 25 सितम्बर 2025 को सुबह 8 बजे एक साथ, एक दिन, एक घण्टा, एक साथ श्रमदान का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के सभी गांवों में ग्रामीणजनों को इस श्रमदान गतिविधि में सहभागिता के लिए आग्रह किया जाएगा। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2 अक्टूबर 2025 को समाप्त होगा, जिसमें अंतिम दिवस को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

See also  टला बड़ा हादसा- हॉस्टल में आग लगने से बेहोश हुईं 65 छात्राएं, अधीक्षिका थी नदारद


इस दौरान गांव के सार्वजनिक स्थलों की सफाई, जैसे बस स्टैंड, धार्मिक स्थल, पर्यटन स्थल, व्यवसायिक परिसर, शासकीय संस्थानों, पंचायत भवन, एवं गांव में लगने वाले हाट बाजार आदि की सफाई की जाएगी। साथ ही स्वच्छता के लिए जन जागरूकता सुजल स्वच्छ गाँव, कचरे से कला, स्वच्छ स्ट्रीट फुड, प्लास्टिक प्रदूषण निवारण अभियान के सिद्धान्त पर विशेष गतिविधियाँ का आयोजन किया जाएगा।