टीआरपी डेस्क। BJP Leader Video Viral : उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से भारतीय जनता पार्टी के लिए फिर एक शर्मनाक खबर सामने आई है, जहां पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गौरी शंकर अग्रहरी का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में कथित तौर पर उन्हें एक नाबालिग लड़की के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया है, जिसे कमरे में मौजूद एक अन्य महिला ने रिकॉर्ड किया।

इससे पहले भी मध्य प्रदेश भाजपा के मनोहर लाल धाकड़ का नेशनल हाइवे में अपत्तीजनक कृत्य करते हुए वीडियो वायरल हो चुका है। भाजपा नेताओं के एक के बाद एक ऐसे वीडियो वायरल होने से भाजपा की छवी धूमिल हो रही है।

क्या है पूरा मामला ?

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में भाजपा नेता एक नाबालिग लड़की के साथ संबंध स्थापित हुए दिखाई दे रहे हैं और उसी कमरे में मौजूद महिला ने यह वीडियो बनाया। वीडियो में भाजपा नेता और महिला के बीच की बातचीत भी सुनी जा सकती है, जिससे स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि यह घटना अचानक नहीं, बल्कि सुनियोजित तरीके से रिकॉर्ड की गई।

See also  अच्छी खबर: पहली जून से केरल में सक्रिय हो सकता है मानसून, छत्तीसगढ़ को कुछ दिन और सहना होगा लू का गर्म थपेड़ा

भाजपा की सख्त कार्रवाई

जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को इस पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने गौरी शंकर अग्रहरी को पार्टी से तत्काल निष्कासित कर दिया है।

इस मुद्दे पर भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि, हमारी पार्टी ऐसे किसी भी अनैतिक और गैरकानूनी व्यवहार को कतई बर्दाश्त नहीं करैगी। जैसे ही हमें जानकारी मिली, हमने तत्काल संगठन को अवगत कराया और उचित कार्रवाई की गई।

अग्रहरी ने मामले को बताया साजिश

फिलहाल गौरी शंकर अग्रहरी कैमरे के सामने कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं, लेकिन उनका कहना है कि, यह पूरी घटना मुझे बदनाम करने की साजिश है। मैं निर्दोष हूं। हालांकि, उन्होंने इस बारे में कोई ठोस प्रमाण या शिकायत प्रस्तुत नहीं किए हैं।

मामले में विपक्ष का हमला

इस घटना पर सपा के वरिष्ठ नेता और कपिलवस्तु से पूर्व विधायक विजय पासवान ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, गौतम बुद्ध की धरती को भाजपा नेताओं ने शर्मसार कर दिया है। हर महीने किसी न किसी भाजपा नेता का वीडियो वायरल होता है। इससे साफ है कि योगी सरकार में महिलाएं और बच्चियां कितनी असुरक्षित हैं।

See also  आगामी लोकसभा चुनाव में 100 सीटों पर सिमट जाएगी भाजपा- नितीश कुमार

पुलिस जांच की उठी मांग

हालांकि भाजपा ने संगठनात्मक कार्रवाई कर दी है, लेकिन इस मामले में अभी तक कोई FIR या पुलिस जांच की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन मामला नाबालिग से जुड़ा बताया जा रहा है, इसलिए पॉक्सो एक्ट के तहत कानूनी जांच की मांग उठने लगी है।

क्यों है मामला संवेदनशील?

वीडियो में नाबालिग लड़की के होने का दावा किया जा रहा है। आपत्तिजनक दृश्य और बातचीत साफ तौर पर रिकॉर्ड किए गए हैं। इस राजनीतिक हस्ती के दुर्व्यवहार से पार्टी की छवि धूमिल हुई है। महिलाओं की सुरक्षा और नैतिकता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

BJP Leader Video Viral : इस घटना ने एक बार फिर से यह प्रश्न खड़ा कर दिया है कि राजनीति में नैतिकता और चरित्र की क्या अहमियत रह गई है ? भाजपा द्वारा त्वरित निष्कासन स्वागतयोग्य कदम है, लेकिन ऐसे मामलों में सिर्फ संगठनात्मक कार्रवाई नहीं, कानूनी सख्ती भी बेहद जरूरी है।

See also  Chhattisgarh News: बाली गुम हुई तो स्कूल में शुरू कर दिया टोटका, बच्चों को डराने वाली शिक्षिका सस्पेंड