टीआरपी डेस्क। Vidya Samiksha App : छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी, अनुशासित और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने के उद्देश्य से Vidya Samiksha App लॉन्च किया है। यह मोबाइल एप्लिकेशन अब Google Play Store में उपलब्ध है और सभी शिक्षकों के लिए इसमें पंजीयन कर उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है।

एप में फेंसिंग फीचर शामिल

इस एप की सबसे विशेष बात यह है कि इसमें जियो-फेंसिंग फीचर शामिल किया गया है, जिसके तहत शिक्षक केवल स्कूल परिसर के अंदर उपस्थित रहने पर ही अपनी उपस्थिति दर्ज कर सकेंगे। यह तकनीक उपस्थिति प्रणाली को मजबूत बनाकर, घर से उपस्थिति दर्ज करने जैसी अनियमितताओं पर रोक लगाएगी लगाती है।

स्कूलों में कड़ाई से क्रियान्वयन के निर्देश

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने 4 सितंबर को समग्र शिक्षा की समीक्षा बैठक में इस एप को लागू करने के निर्देश दिए थे। हाल ही में उन्होंने गुजरात का शैक्षिक अध्ययन दौरा भी किया, जहां तकनीकी नवाचारों का अवलोकन किया गया। गुजरात मॉडल से प्रेरणा लेते हुए छत्तीसगढ़ ने न केवल उसे अपनाया, बल्कि जियो-फेंसिंग जैसी एडवांस सुविधाओं के साथ और अधिक उन्नत प्रणाली तैयार की है।

See also  रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! दुर्ग-हटिया स्पेशल ट्रेन अब होगी रेगुलर, जानें नया नंबर और टाइम-टेबल

महासमुंद, बेमेतरा, दंतेवाड़ा, सूरजपुर एवं रायगढ़ के जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे सभी स्कूलों में इस प्रणाली के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करें और शिक्षकों को एप के उपयोग में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करें।

रियल-टाइम उपस्थिति रिकॉर्ड

Vidya Samiksha App से शिक्षक और छात्रों की उपस्थिति अब तुरंत ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। स्कूलों में अनुशासन बेहतर होगा। गलत उपस्थिति पैटर्न पर अंकुश लगेगा। शैक्षणिक प्रगति की प्रभावी निगरानी की जाएगी। छात्रों की उपस्थिति और गतिविधियों का आंकलन आसान होगा। यह तकनीक शिक्षकों को सशक्त बनाएगी। शिक्षकों को आधुनिक तकनीक से परिचित कराया जाएगा, जिससे उनकी कार्यकुशलता बढ़ेगी।

Vidya Samiksha App : छत्तीसगढ़ शासन का मानना है कि यह पहल राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। यह एप सिर्फ एक तकनीकी नवाचार नहीं, बल्कि एक दृढ़ प्रशासनिक निर्णय है, जो शिक्षा में पारदर्शिता और जवाबदेही को एक नई दिशा देगा।

See also  मरवाही के लिए अजीत जोगी अमर है-गुलाब राज