टीआरपी। Officers and employees resolved to adopt Khadi : छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड तथा आयोग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने खादी और स्वदेशी वस्तुओं का ही उपयोग करने का संकल्प लिया। बोर्ड के दफ्तर में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष राकेश पांडेय ने संकल्प दिलाया।
खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष पांडेय ने संकल्प दिलाते हुए कहा कि हम माँ भारती को साक्षी मानकर स्वदेशी भावनाओं से प्रेरित होकर खादी एवं ग्रामोद्योग को अपनाने का संकल्प लेते हैं। हम आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में तन, मन और धन से योगदान देंगे। लोकल फॉर वोकल की भावना से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देंगे, खादी पहनकर कारीगरों का सम्मान करेंगे और राष्ट्र की आर्थिक शक्ति को सशक्त बनाएंगे। यह आयोजन खादी और ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के साथ-साथ ‘समृद्ध, आत्मनिर्भर और नए भारत’ के निर्माण में योगदान हेतु एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।



