टीआरपी। TODAY HOROSCOPE : नवरात्रि के चौथे दिन चतुर्थी तिथि 25 सितंबर को कुष्मांडा देवी की पूजा की जाएगी। इस दिन शुक्र का नक्षत्र गोचर हो रहा है। शुक्र ग्रह प्रेम, प्यार का प्रतीक ग्रह माना जाता है। साथ ही स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, वैधृति योग, विष्कुम्भ योग, गर करण, वणिज करण और विष्टि करण का संयोग बन रहा है। यह संयोग कुछ राशि वालों के लिए शुभदायी और कुछ राशि वालों के लिए लाभ दायी होगा। चूंकि, शुक्र ग्रह को प्रेम का प्रतीक माना गया है इसलिए आइये जानते हैं राशि के अनुसार जीवन में प्रेम, प्यार का क्या असर रहेगा।


मेष राशि


शादीशुदा लोग ज्यादा सोचविचार न करें। यदि ऐसा करते हैं तो अपने परिचितों और रिश्तेदारों से संबंध खराब हो सकते हैं। प्रेमी अथवा जीवनसाथी की कमी महसूस होगी।


वृषभ राशि


जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकन अनबन होगी और तनाव आएगा। अपनी गलती का अहसास होने पर जीवनसाथी से क्षमा मांगने पर मामला सुलझ जाएगा। गलती मांगने में देर न करें वरना गलतफहमी बढ़ सकती है।

See also  Horoscope 3 July 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल


मिथुन राशि


प्रेमी और जीवनसाथी से मतभेद के चलते तकरार होगी। इसका असर संबंधों पर पड़ेगा। जीवनसाथी किसी चीज की फरमाइश को लेकर आशावान रहेंगे। उनकी आशा पूरी न होने पर वे निराश होंगे।


कर्क राशि


किसी जरूरी कार्य को लेकर बाहर जाना पड़ेगा। इससे जीवनसाथी में नाराजगी छाएगी। दूर होने के कारण दोनों एक दूसरे से नाराज होंगे। जीवनसाथी को समझाएं कि दूर जाना जरूरी है, इसमें परिवार की भलाई है।


सिंह राशि


अपने रिश्तों को देखने का नजरिया बदल दें। किसी भी बात से परेशान हों तो उसे सुलझाने की कोशिश करें। यदि एक-दूसरे को नहीं समझ सकते तो इससे रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।


कन्या राशि


विवाहित जोड़ों के बीच अनेक चुनौतियां आएंगी। चुनौतियों का सामना समझदारी से करें। एक-दूसरे को समझाने का प्रयास करें। यदि बातों को समझ जाएंगे तो आपसी विश्वास बढ़ेगा।


तुला राशि


पति-पत्नी के जीवन में बेहतर अवसर आने वाला है। पहले की अपेक्षा आपसी प्रेम बढ़ेगा। एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जीवन में एक नया मोड़ आएगा। प्रगति के द्वार खुलेंगे। बिना संकोच के अपनी बात जीवनसाथी से करें।

See also  Horoscope 25 July 2024 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशि वालों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…


वृश्चिक राशि


अविवाहित युवक-युवतियों को अपना मनपसंद जीवनसाथी पाने की चाहत पूरी हो सकती है। साथ ही पति-पत्नी के बीच मतभेद दूर होंगे और वे एक-दूसरे की भावनाओं को समझते हुए खुशी खुशी जीवन व्यतीत करेंगे।


धनु राशि


अविवाहितों का रिश्ता जुड़ने का योग है। विवाहित जोड़ों का जीवन सामान्य रहेगा। परेशानी का सामना करते हुए आगे बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन में समझदारी से काम लेकर जीवन को सफल बनाएं।


मकर राशि


प्रेम का प्रतीक शुक्र ग्रह मकर राशि वालों के लिए शुभ है। अविवाहितों की रिश्तों की बात आगे बढ़ेगी। विवाहित जोड़ों को अपने मतभेद समाप्त करने में मदद मिलेगी। एक दूसरे से दूर न रहें अन्यथा तनाव बढ़ सकता है।


कुंभ राशि


विवाहितों में किसी बात को लेकर मतभेद होगा और तनाव पैदा होगा। परिवार में झगड़ा होने से परेशान रहेंगे। पारिवारिक सदस्यों को लेकर पति-पत्नी के संबंधों पर असर पड़ेगा।


मीन राशि


प्रेमी प्रेमिका के बीच किसी दूसरे व्यक्ति को लेकर तनाव होगा। संबंधों को मजबूत करने के लिए कठोर निर्णय लेना होगा। दूसरे के प्रति आकर्षण को त्यागने से ही पुराने संबंध मजबूत होंगे। विवाहित जोड़ों का अहंकार आपस में टकराएगा। सामंजस्य बनाकर चलें अन्यथा किसी बात को लेकर मतभेद बढ़ेगा। चिड़चिड़ापन आएगा।

See also  बुध, शुक्र की युति से बन रहा लक्ष्मीनारायण योग, जानें कैसा रहेगा राशिफल