टीआरपी डेस्क। Allegations on MP : स्विट्ज़रलैंड में रिसर्च कर रही इंदौर की PhD स्कॉलर रोहिणी घावरी ने आजाद समाज पार्टी (ASP) के अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर 3 साल तक शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। रोहिणी ने सोशल मीडिया X (पूर्व ट्विटर) पर लगातार कई पोस्ट कर अपना दर्द साझा किया है, जिससे राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

3 वर्षों तक जारी रहा शोषित

रोहिणी ने आरोप लगाया कि चंद्रशेखर ने उन्हें रिश्ते में बांधकर 3 वर्षों तक उनका शोषण किया। उन्होंने लिखा कि जब वे इस रिश्ते को खत्म करना चाहती थीं, तो चंद्रशेखर उन्हें बार-बार आत्महत्या की धमकी देकर रोकते रहे।

एक पोस्ट में उन्होंने चंद्रशेखर, उनकी पत्नी और बच्चे की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, मेरा जीवन बर्बाद कर, खुशियां मना रहा है। आज ही तेरे नाम पर जहर खाऊंगी। तुम सबको मेरा अंतिम अलविदा। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई। कई यूजर्स ने रोहिणी के समर्थन में पोस्ट किए, वहीं कुछ ने मामले की निष्पक्ष जांच और सच्चाई सामने लाने की मांग की।

See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संकल्प – 2028-29 तक पूरा छत्तीसगढ़ होगा बाल विवाह मुक्त

भावनात्मक दबाव बन रहा डिप्रेशन का कारण

रोहिणी के अनुसार उन्हें रात-रात भर भावनात्मक रूप से बांधकर, डराया और धमकाया गया। उन्होंने लिखा कि यह रिश्ता उनके लिए मानसिक यातना का कारण बन गया था, जिसकी वजह से वे अब डिप्रेशन और आत्महत्या के विचारों से जूझ रही हैं।

कई अन्य महिलाओं का जिक्र

अपने एक अन्य पोस्ट में रोहिणी ने यह भी दावा किया है कि ऐसी और भी महिलाएं हैं जिन्हें चंद्रशेखर की ओर से ऐसे अनुभव हुए हैं। उन्होंने लिखा कि वे उन महिलाओं से संपर्क कर रही हैं, ताकि सामूहिक रूप से न्याय की मांग की जा सके।

अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं

फिलहाल चंद्रशेखर आजाद या आजाद समाज पार्टी (ASP) की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन रोहिणी के आरोपों और उनकी आत्महत्या की धमकी ने पूरे राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की गुहार

स्विट्ज़रलैंड में शोध कर रहीं PhD स्कॉलर रोहिणी घावरी ने एक बार फिर अपने दर्द और न्याय की गुहार को सार्वजनिक किया है। इस बार उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए अपने जख्म फिर से साझा किए हैं। रोहिणी ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए X पर लिखा “प्रधानमंत्री जी, क्या मुझे न्याय मिलेगा?”

See also  भारत के इतिहास में पहली बार 280 घंटे तक चला सदन- सुनील सोनी

Allegations on MP : उन्होंने वीडियो बनाकर कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। एक महिला होने के नाते मैं आपसे उम्मीद करती हूं कि आप मेरी आवाज सुनेंगे। क्या मुझे न्याय मिलेगा ? जब एक शिक्षित लड़की के साथ ऐसा हो सकता है, तो देश की आम बेटियों की क्या हालत होगी ?