बिलासपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में बिलासपुर (Bilaspur) के एक कांग्रेसी नेता पवन दुबे को एक व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील वीडियो साझा करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें कि कांग्रेस नेता पवन दुबे को उनके इस कृत्य के लिए उन्ही की पार्टी की स्थानीय महिला नेताओं द्वारा शिकायत दर्ज कराया गया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले के पेंड्रा गौरेला क्षेत्र की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा तिवारी ने बताया कि जिले के पेन्ड्रा-गौरेला में कांग्रेस के जिला संयुक्त सचिव ने सोशल मीडिया वाट्सएप के एक समूह में आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो शेयर किया था। कांग्रेस की महिला नेताओं की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक पेंड्रा, गौरेला और मरवाही के ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने एक वाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। इसमें महिला नेताओं के साथ ही प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता भी जुड़े हुए हैं। बीते दिनों कांग्रेस के जिला संयुक्त सचिव पवन दुबे ने एक पोर्न वीडियो इस ग्रुप में शेयर कर दिया। दुबे ने सोशल मीडिया में एक युवती का अश्लील वीडियो पोस्ट किया था और ”अनुच्छेद 370 (Article 370) हटने के बाद आया पहला रुझान” लिखा था।

See also  जनपद पंचायत दफ्तर को अधिकारी-कर्मचारियों ने बनाया बार

वीडियो पर महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी पदाधिकारियों से इस पर आपत्ति जताते हुए पवन दुबे से कहा था कि वे इस वीडियो को ग्रुप से हटाए और ग्रुप में सबसे माफी मांगे। हालांकि दुबे ने ऐसा नहीं किया, जिसके बाद कांग्रेस महिला नेताओं ने दुबे के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।