रायपुर। छत्तीसगढ़ की पहली अत्याधुनिक नॉन-एसी स्लीपर अमृत भारत एक्सप्रेस 27 सितंबर से उधना (गुजरात) और ब्रह्मपुर (ओडिशा) के बीच संचालित हो रही है। इस ट्रेन को ब्रह्मपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उधना से रेल मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन 5 अक्टूबर से नियमित तौर पर चलेगी और इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह ट्रेन आम यात्रियों को किफायती किराए में आधुनिक सुविधाओं के साथ यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी। ट्रेन अपने मार्ग में नंदुरबार, जलगांव, भुसावल, बडनेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, रायपुर, टिटलागढ़, रायगड़ा, विजयनगरम और पालासा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

See also  नक्सल क्षेत्रों में मोबाइल यूनिट के जरिए मिलेगी चिकित्सकीय सहायताः सीएम