टीआरपी डेस्क। Female Influencer Harassed : हरियाणा के गुरुग्राम से महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने अपनी ड्यूटी की सीमाएं लांघते हुए एक महिला इन्फ्लुएंसर की निजी जानकारी निकालकर इंस्टाग्राम पर दोस्ती का प्रस्ताव भेजा। घटना के सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और आरोपी कॉन्स्टेबल को निलंबित कर उसके खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

क्या है पूरा मामला ?

गुरुग्राम सेक्टर-45 स्थित आरडी सीटी कॉलोनी में रहने वाली महिला इन्फ्लुएंसर शिवांगी पेशवानी ने साइबर थाना ईस्ट में शिकायत दर्ज करवाई। शिवांगी ने बताया कि 21 सितंबर की रात, जब वह घर लौट रही थीं, तो एक PCR वैन ने उनका पीछा किया। घर पहुंचने के करीब 15 मिनट बाद, उन्हें ‘सिमरन चोपड़ा’ नाम की फेक ID से इंस्टाग्राम पर मैसेज आया, जिसमें लिखा कि “मैम आप वहीं हो न जो 15 मिनट पहले आरडी कॉलोनी में आई हो?”

See also  ब्रेकिंग:सुप्रीमकोर्ट में अमित जोगी की जाति मामले पर सुनवाई आज, छत्तीसगढ़ SC/ST संशोधन को निरस्त करने दाखिल की गई है याचिका

कॉन्स्टेबल ने गाड़ी नंबर से निकाली जानकारी

शिकायत में शिवांगी ने बताया कि जब उन्होंने उस व्यक्ति से उसकी पहचान पूछी, तो उसने जवाब दिया, पुलिस की नजर बहुत तेज होती है। साथ ही कॉन्स्टेबल ने यह भी लिखा कि, आपकी उम्र ज्यादा नहीं लगती।

कॉन्स्टेबल ने यह भी स्वीकार किया कि उसने PCR वैन से उनकी गाड़ी का नंबर देखा और उस आधार पर उनका पता और इंस्टाग्राम ID निकाली। पर्सनैलिटी देखकर वह ‘फिदा’ हो गया और दोस्ती करना चाहता था।

SHO पर भी गंभीर आरोप

शिवांगी का आरोप है कि जब उन्होंने साइबर थाने में शिकायत की, तो थाने में ही आरोपी कॉन्स्टेबल को भी बुलाया गया। SHO ने मामले को रफा-दफा करने का दबाव बनाने की कोशिश की। इससे नाराज होकर शिवांगी ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर पूरी घटना का खुलासा किया।

वीडियो वायरल होने पर लिया गया एक्शन

शिवांगी ने वीडियो में सवाल उठाते हुए कहा, सरकार ने हमारी सुरक्षा के लिए PCR वैन तैनात की है। लेकिन जब वही पुलिसकर्मी हमारी मूवमेंट्स ट्रैक कर हमारी पर्सनल डीटेल निकाल लें, तो महिलाएं कहां सुरक्षित हैं ?

See also  Exit polls:दिल्ली 'आप' की, केजरीवाल के हैट्रिक का अनुमान; भाजपा को 26 और कांग्रेस को 2 सीटें मिलने का अनुमान

उनका वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने 24 सितंबर को आरोपी कॉन्स्टेबल को निलंबित कर उसके खिलाफ FIR भी दर्ज कराई है। गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। कॉन्स्टेबल को ड्यूटी के दुरुपयोग और महिला को परेशान करने के आरोप में निलंबित किया गया है। उसके खिलाफ साइबर अपराध, महिला उत्पीड़न और गोपनीयता के उल्लंघन की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

Female Influencer Harassed : इस घटना ने न केवल हरियाणा पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि यह भी दिखा दिया है कि डेटा प्राइवेसी और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सिस्टम में अब भी गंभीर खामियां मौजूद हैं।