टीआरपी। Visarjan kund : राजधानी के विविध मोहल्लों में शारदीय नवरात्रि पर्व पर दुर्गा पंडालों में भक्तिभाव छाया है। दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन दशहरे के दिन से लेकर अगले चार दिनों तक किया जाएगा। नगर निगम ने महादेवघाट स्थित विसर्जन कुंड में प्रतिमाओं का विसर्जन करने की तैयारियां शुरू कर दी है। 2 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से 5 अक्टूबर को सुबह 6 बजे तक विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन कुड स्थ्ज्ञल पर लाईट, क्रेन, स्टेज एवं लाउड स्पीकर, साफ-सफाई व्यवस्था की व्यवस्था की जा रही है।


नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल के निर्देशों का पालन करते हुए नगर निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप ने विगत वर्ष की तरह इस वर्ष 2025 में भी दुर्गा माता की प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्था की जा रही है। निगम जोन कमिश्नरों सहित जोन अमले की प्रशासनिक ड्यूटी लगा दी गई है।


24 घंटे के भीतर प्रतिमाओं का अवशेष निकालें


निगम आयुक्त ने निर्देश में कहा है कि नदी में स्थायी कुंड से विसर्जित प्रतिमाओं के अवशेष अन्य बांस बल्ली एवं दूसरी सामग्रियों को 24 घंटे के भीतर कुंड से बाहर निकालकर जल को दूषित होने से बचाएं। नदी में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन न हो इसका कडाई से पालन किया जाए। ध्वनि, वायु प्रदूषण पर नियंत्रण रखने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को सूचित कर समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

See also  छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र: सदन में नहीं पहुंचे मंत्री टी.एस. सिंहदेव, बृजमोहन ने पूछा कहां हैं मंत्री