रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंत्रालय में सचिवों और विभागाध्यक्षों की बैठक ले रहे हैं। इस दौरान उन्होंने विभागवार कार्यों की प्रगति का फीडबैक लिया। बैठक में मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से पूंजीगत व्यय से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य की विकास योजनाओं को गति देने के लिए समयबद्ध तरीके से काम पूरा करना जरूरी है।

इस उच्चस्तरीय बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित सभी विभागों के सचिव और विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।बैठक में विकास कार्यों की प्रगति, लंबित प्रोजेक्ट्स की स्थिति और आने वाले महीनों की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हो रही।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह साफ संदेश दिया कि बजट में स्वीकृत कार्यों में किसी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग और प्रगति रिपोर्टिंग को मजबूत करने पर जोर दिया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 1 दिसंबर से मंत्रालय में सभी अधिकारियों के लिए बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू की जाएगी।

See also  ऑक्सीजोन निर्माण करने आठ साल पहले हटाए गए 69 दुकानदारों को मिलेगी अब अच्छी जगह