टीआरपी। Today Horoscope :
बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाए जाने वाले विजयादशमीं अर्थात दशहरा पर्व 2 अक्टूबर को पड़ रहा है। इस शुभ दिन में किस राशि के जातकों को लाभ होगा और किस राशि के जातक परेशानी से गुजरेंगे। आइये, जानते हैं कैसा रहेगा सभी 12 राशि के जातकों के लिए विजयादशमीं का शुभ दिन।


मेष राशि


धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। पारिवारिक सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होने से मन में प्रसन्नता छाएगी। कोई भी कार्य दिल लगाकर मेहनत से करने पर अच्छे फल की प्राप्ति होगी। अपने आपको श्रेष्ठ साबित करने के लिए दिखावा करने से बचें। परिवार और सामाजिक लोगों को देखते हुए कुछ कार्य करना पड़ेगा। यदि कोई कार्य आलस्य के कारण टालने की कोशिश करेंगे तो उससे नुकसान हो सकता है। परिवार की महिलाओं का सम्मान करने से प्रगति होगी। शुभ अंक 3 और शुभ रंग गुलाबी है। हनुमान को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करना चाहिए।


वृषभ राशि


किसी भी कार्य को जब हाथ में लें तो उसे सावधानीपूर्वक करें। जरूरत पड़े तो सहकर्मियों का सहयोग लेकर कार्य पूरा करें। आर्थिक लाभ का संयोग है, इसके लिए मेहनत करनी होगी। भाग्य के भरोसे न बैठें। कार्य में सफलता मिलने पर मन प्रसन्न रहेगा। बुजुर्गों की सलाह लेकर कार्य करने पर सफलता मिलेगी। शुभ अंक 6 और शुभ रंग सफेद है। माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाकर प्रसन्न करें।

See also  Horoscope 7 September 2023 : इन राशि वालों के नौकरी में बन रही है स्थान परिवर्तन की सम्भावना, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…


मिथुन राशि


सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। मेहनत और भाग्य के मेल से किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। आत्मविश्वास बढ़ने से कार्य को बेहतर तरीके से कर पाएंगे। महिलाओं से सहयोग से आर्थिक लाभ होगा। खर्च पर नियंत्रण रखें अन्यथा बजट गड़बड़ा सकता है। शुभ अंक 4 और शुभ रंग हरा है। गणेश को दूर्वा अर्पित करना चाहिए।


कर्क राशि


नौकरीपेशा को उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अपने स्वविवेक से बेहतर निर्णय लेने में सक्षम होंगे। व्यापारी वर्ग को जोखिम उठाने पर आर्थिक लाभ होगा। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बनाकर चलें। जीवनसाथी से अनबन होने पर स्वयं गलती मान लें। मतभेदों को सुलझाने से ही दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। शुभ अंक 2 और शुभ रंग सफेद है। ग्रह दोष से मुक्ति पाने के लिए शिवलिंग पर मीठा जल अर्पित करें।

सिंह राशि


आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा लेकिन बुद्धि कौशल से समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे। नई नौकरी की तलाश पूरी होगी। पदोन्नति भी मिलेगी। लालच में आकर कोई भी कार्य न करें, उसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी अथवा मां की सलाह से ही कोई नया कार्य शुरू करें। शुभ अंक 9 और शुभ रंग पीला है। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

See also  बिग ब्रेकिंग: राज्यसभा की 18 सीटों के लिए 19 जून को मतदान


कन्या राशि


किसी बात को लेकर मन उदास रहेगा और काम में मन नहीं लगेगा। पारिवारिक सदस्यों के बीच अनबन होने से मन दुखी होगा। हालांकि, सामंजस्य बनाकर चलने से मतभेद दूर हो सकते हैं। आर्थिक लाभ का योग है, जरूरी कार्यों को तुरंत करें, उसमें टालमटोल न करें। व्यवसायी वर्ग कुछ नया करने की योजना बनाएंगे। शुभ अंक 7 और शुभ रंग नीला है। माँ दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें।


तुला राशि


शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी की सलाह से मनपसंद कार्य पूरा होने की संभावना है। ज्यादा उत्साह में आकर कार्य करने से नुकसान हो सकता है। शांत दिमाग से कार्य पूरा करें। आर्थिक लाभ होगा। शुभ अंक 8 और शुभ रंग बैंगनी है। गरीबों को भोजन कराने से आत्मिक शांति की अनुभूति होगी।


वृश्चिक राशि


कार्यक्षेत्र में कार्यों की प्रशंसा से मन उत्साह से भरा रहेगा और नया करने की प्रेरणा मिलेगी। अपने स्वभाव को सरल बनाए रखें। कटु वचनों का इस्तेमाल न करें। अन्यथा, संबंध खराब हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। धन लाभ के लिए खूब मेहनत करनी पड़ेगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खर्च पर नियंत्रण करें। शुभ अंक 1 और शुभ रंग लाल है। जल में लाल फूल डालकर सूर्यदेव को अर्पित करें।


धनु राशि


समाज में मान सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। आर्थिक रूप से परेशान होंगे। धन हानि हो सकती है। पूर्व में किया गया समझौता निरस्त होने से मन में गुस्सा रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। महिला वर्ग को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रहेगी। अत्यधिक कार्य करने में सावधानी बरतें। शुभ अंक 5 और शुभ रंग नारंगी है। तुलसी के पौधे में जल अर्पित करना चाहिए।

See also  26 फरवरी से साइंस कॉलेज मैदान में होगा 7 दिवसीय स्वदेशी मेला


मकर राशि


स्वास्थ्य खराब होने तनाव रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। समझदारी से कार्य लें और संबंध खराब होने से रोकें। मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में विवाद से दूर रहें। शुभ अंक 6 और शुभ रंग काला है। शनि मंदिर में तिल का तेल अर्पित करने से ग्रह दोष दूर होंगे।


कुंभ राशि


आर्थिक लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी और व्यवसाय के क्षेत्र में प्रगति के योग हैं। पारिवारिक सदस्यों के सहयोग से कार्य पूरा होगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद और अनबन हो सकता है। बहसबाजी करने से बचें। महिलाओं को सम्मान दें। शुभ अंक 3 और शुभ रंग नीला है। हनुमान चालीसा का पाठ करने से भय का नाश होगा।


मीन राशि


परिवार वालों के साथ हंसी खुशी से समय व्यतीत होगा। आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। मेहनत से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी। अचानक हानि की संभावना भी है। यात्रा को टालने की कोशिश करें। खर्च पर नियंत्रण रखें। शुभ अंक 7 और शुभ रंग हरा है। भगवान विष्णु को तुलसी पत्र अर्पित करना चाहिए।