टीआरपी। water level :
भूगर्भ जल संरक्षण और संवर्धन पर नगर निगम के इंजीनियरों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। भारत सरकार के शहरी और आवासी कार्य मंत्रालय के अंतर्गत नेशनल इंस्टिट्यूट फार अर्बन अफेयर्स द्वारा नाबार्ड कंसल्टेंसी सर्विसेस को रायपुर शहर में भूगर्भ जल के स्तर के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु कलस्टर पार्टनर नियुक्त किया है। नाबार्ड कंसल्टेंसी सर्विसेस के राणा चटर्जी एवं गंगदास सैनी ने प्रशिक्षण दिया।


अभियंताओं को दिए गए तकनीकी प्रशिक्षण कार्यशाला में महापौर मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर शहर में तेजी के साथ भूगर्भ जल का स्तर नीचे गिरता जा रहा है। ऐसे में इसका संरक्षण और संवर्धन कार्य वैज्ञानिक तरीके से किया जाना अत्यंत आवश्यक है। महापौर ने अभियंताओं को शहर में जल संरक्षण कार्य को प्राथमिकता से करने कहा।

कार्यशाला में जल कार्य विभाग के अध्यक्ष संतोष सीमा साहू, जियो हाईड्रोलॉजिस्ट विपिन दुबे, डॉ. के. एल. पाणीग्रही सम्मिलित हुए। नगर निगम के मुख्य अभियंता यू. के धलेन्द्र सहित केन्द्रीय भूजल बोर्ड, छत्तीसगढ़ राज्य जल संसाधन विभाग, नगर निवेश विभाग, जल कार्य विभाग,लोक कर्म विभाग, पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग के कार्यपालन अभियंताओं, सहायक अभियंताओं, उप अभियंताओं, जोनों के अभियंताओं की उपस्थिति तकनीकी प्रशिक्षण कार्यशाला में रही।

See also  CG Morning News : सीएम साय दो दिवसीय जशपुर दौरे पर, चित्रोत्पला फिल्म सिटी का भूमिपूजन आज, सड़क सुरक्षा माह का समापन, पढ़ें आज की खबरें