टीआरपी। Mahatari Vandan Yojana :
महतारी वंदना योजना ने न केवल महिलाओं को आर्थिक सहारा दिया है, बल्कि उनमें भविष्य के लिए बचत और निवेश की नई सोच भी पैदा की है। अब महिलाएं महतारी वंदन योजना में मिल रही राशि को अपनी बेटी का भविष्य सुरक्षित करने में निवेश करना शुरू कर दिया है। ऐसी ही एक महिला बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड की बिदवंती यादव है। जिन्होंने, राशि का उपयोग परिवार के दैनिक खर्च में करने की बजाय अपनी बेटी अयांशी यादव की पढ़ाई और भविष्य सुरक्षित करने में लगाने का निर्णय लिया।


300 रुपये सुकन्या समृद्धि योजना में कर रहीं जमा


आर्थिक तंगी के कारण पहले बिदवंती यादव नियमित बचत नहीं कर पा रही थीं, लेकिन अब महतारी वंदना योजना की राशि से यह संभव हो सका है। बिदवंती यादव प्रतिमाह 300 रुपये सुकन्या समृद्धि योजना के तहत डाकघर खाते में जमा कर रही हैं। उनका मानना है कि बेटी की शिक्षा ही उसकी सबसे बड़ी संपत्ति है। पहले सोचती थी कि बेटी का भविष्य कैसे सुरक्षित होगा, लेकिन अब शासन की मदद से यह सपना पूरा होता दिख रहा है। योजनाओं की राशि का सही उपयोग किसी भी परिवार की तकदीर बदल सकता है। इससे पहले उन्हें प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का भी लाभ मिला है। प्रसव एवं मातृत्व के समय सहयोग प्राप्त करने के बाद अब वे बेटी की शिक्षा में निवेश कर आत्मविश्वास से भरी हुई हैं। उनकी कहानी आज अन्य माताओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

See also  UPSC Result 2024 : बिलासपुर की पूर्वा को मिला 65वां रैंक, लगातार दूसरी बार मिली सफलता