टीआरपी डेस्क। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने त्योहारी सीजन में अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर पेश किया है। कंपनी ने अपनी लोकप्रिय प्रीमियम एसयूवी ग्रैंड विटारा पर अक्टूबर 2025 के लिए 1.80 लाख रुपये तक की छूट की घोषणा की है। यह ऑफर नेक्सा डीलरशिप पर उपलब्ध है और विभिन्न वेरिएंट्स के आधार पर अलग-अलग लाभ प्रदान किए जा रहे हैं।

मिल रहा बंपर छूट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्रैंड विटारा के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट पर 1.80 लाख रुपये तक की बंपर छूट दी जा रही है। पेट्रोल वेरिएंट्स पर ग्राहकों को 1.50 लाख रुपये तक का लाभ मिलेगा, जिसमें डोमिनियन एडिशन एक्सेसरी पैक (मूल्य ₹57,900) शामिल है। सीएनजी वेरिएंट्स पर 40,000 रुपये तक की छूट उपलब्ध है। ग्रैंड विटारा के सिग्मा, डेल्टा, ज़ेटा और अल्फा वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमत अब 10.76 लाख रुपये से शुरू होती है।

इंजन और परफॉर्मेंस

मारुति सुजुकी ने टोयोटा के साथ मिलकर ग्रैंड विटारा को विकसित किया है, जिसमें टोयोटा अर्बन क्रूज़र हाइराइडर वाला इंजन दिया गया है। इसमें 1462cc K15 पेट्रोल इंजन है, जो 6,000 RPM पर 100 bhp पावर और 4,400 RPM पर 135 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ उपलब्ध है। साथ ही, ऑल-व्हील ड्राइव का विकल्प इसे सेगमेंट में अग्रणी बनाता है।

See also  आज से लगातार 6 दिन तक बंद रहेंगे बैंक 

हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और माइलेज

ग्रैंड विटारा की लोकप्रियता का प्रमुख कारण इसका स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन है, जिसमें पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। यह मोटर आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पावर प्रदान करती है और बैटरी को स्वतः चार्ज करती रहती है। कंपनी का दावा है कि यह एसयूवी 27.97 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है और फुल टैंक पर 1200 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है।