टीआरपी। the corporation has imposed a fine. : दुकानों के सामने सामान रखकर गंदगी फैलाने और आम नागरिकों को व्यवधान होने पर नगर निगम ने जुर्माना लगाने की कार्रवाई शुरू की है। यह कार्रवाई दीपावली पर्व के मद्देनजर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और आवाजाही में परेशानी न हो इसलिए की जा रही है।

दुकान के सामने रखा था पीपा

नगर निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने गंदगी फैलाने पर लाखेनगर मार्ग में दो दुकानों पर और कुशालपुर में एक रेस्टारेंट पर जुर्माना ठोंका है। निरीक्षण के दौरान सड़क पर दो दुकान संचालकों द्वारा दुकानों के पीपे रखकर गंदगी फैलाई जा रही थी। गौसिया इंटरप्राइक्सेस एवं अमर ट्रेडर्स पर 1000 रुपए और 3000 रुपए का जुर्माना लगाकर कड़ी चेतावनी दी गई है। वहीं कुशालपुर चौक स्थित रेस्टोरेंट में गंदगी मिलने पर 5000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के मार्गदर्शन में जोन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक दिलीप साहू, प्रेम मानिकपुरी, दिलीप भारती ने की है।

See also  मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर दी बधाई