टीआरपी। 22 accused of smuggling and selling ganja arrested : नशाखोरी में लिप्त गांजा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत जिला पुलिस दुर्ग ने लगभग 84.77 लाख रुपए की नशीली दवाएं एवं टैबलेट्स तथा गांजा एवं चिट्टा पकड़ा है। थाना कुम्हारी में एक कंटेनर में तस्करी करते हुए 388 किलोग्राम गांजा पकड़ा तथा उनके साथ महाराष्ट्र के दो अंतर्राज्यीय तस्कर एवं ड्राइवर पकड़े गए। इसी तरह पंजाब के चार तस्करों के साथ 246 ग्राम चिट्टा थाना मोहन नगर क्षेत्र में पकड़ा गया और उसके गैंग में शामिल छोटे बड़े सभी विक्रेताओं को 30 की संख्या में पकड़ा गया है।

इसी अभियान में दिनांक पिछले माह 16 सितंबर को एनडीपीएस के 17 प्रकरण में 19.531 किलोग्राम गांजा तथा 106 नग टैबलेट्स/सीरप पकड़ा था। तस्कर वैभव खंडेलवाल से हजारों की संख्या में अल्प्राजोरम की टेबलेट बरामद की गई थी। थाना दुर्ग कोतवाली में 10000 से ज्यादा नशीले दवाआंे की टेबलेट बरामद की गई थी।

See also  CG Transfer : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों का हुआ तबादला