टीआरपी। Chhattisgarh is a unique confluence of culture and spirituality : छत्तीसगढ़ भारत के हृदय में स्थित वह भूमि है जहां प्रकृति, संस्कृति और अध्यात्म का अनोखा संगम है। यहां की हरियाली, जलप्रपातों की कल-कल ध्वनि और जनजातीय संस्कृति पर्यटकों को अद्वितीय अनुभव प्रदान करती है। हमारा प्रयास है कि पर्यटन केवल दर्शनीय स्थलों तक सीमित न रहे, बल्कि यह स्थानीय विकास, रोजगार सृजन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का माध्यम बने। उक्त विचार छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने व्यक्त किया। वे भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में 11 से 13 अक्टूबर 2025 तक आयोजित एमपी ट्रैवल मार्ट-2025 आयोजन में शामिल हुए।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा स्थापित आकर्षक स्टॉल ने देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस अवसर पर आयोजित राउंड टेबल सेशन में छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर सहित विभिन्न राज्यों के पर्यटन विभाग के पदाधिकारी एवं अधिकारी शामिल हुए। इस सत्र में राज्य-स्तरीय साझेदारी और पर्यटन निवेश पर चर्चा हुई।

See also  IND vs SA 1st Test : अपने ही जाल में फंसी भारतीय टीम! स्पिन ट्रैक में सारे बल्लेबाज हुए फ्लॉप, 124 रन के टारगेट के जवाब में 93 पर ढ़ेर…

पर्यटन क्षेत्र में निवेश पर चर्चा

आयोजन स्थल पर लगाए गए स्टॉल में राज्य के प्राकृतिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और जनजातीय स्थलों की सुंदर झलकियां प्रदर्शित की गईं। इसमें वन्यजीव पर्यटन, इको-टूरिज़्म और फिल्म पर्यटन की अवधारणा को भी दर्शाया गया। बोर्ड पदाधिकारियों ने अन्य राज्यों के ट्रेवल्स एजेंट और निवेशकों को छत्तीसगढ़ में आमंत्रित किया। चर्चा का मुख्य विषय पर्यटन क्षेत्र में संयुक्त निवेश और सहयोग के नए आयाम रहे। छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य

27 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, मध्यप्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास मंत्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी उपस्थित रहे। फिल्म एवं टेलीविज़न निर्माता एकता कपूर, अभिनेता गजराज राव और रघुबीर यादव, फिक्की के पूर्व अध्यक्ष डॉ. ज्योत्सना सूरी, इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर के अध्यक्ष रवि गोसाईं सहित 27 देशों के प्रतिनिधि और 80 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय टूर ऑपरेटर्स ने भाग लिया। एमपी ट्रेवल मार्ट 2025 के आयोजन के दौरान 3000 से अधिक बिजनेस टू बिजनेस मीटिंग्स आयोजित हुई, जिनके माध्यम से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ राज्य के लिए नई साझेदारियों के द्वार खुले।

See also  Google अब YouTube को बनाएगा ऑनलाइन शॉपिंग डेस्टिनेशन, खरीद सकेंगे प्रोडक्ट्स