0 वन विभाग द्वारा 3 लोगों को लिया गया हिरासत मे
रायगढ़। जिले के तमनार वन परिक्षेत्र अंतर्गत केराखोल गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां करंट की चपेट में आने से एक 7 वर्षीय जंगली हाथी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह हाथी अपने झुंड से भटककर गांव के पास स्थित खेतों की ओर चला आया था। घटना की सूचना मिलते ही तमनार वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वन परिक्षेत्र अधिकारी विक्रांत कुमार विजेंद्र डिप्टी रेंजर विनोद तिग्गा टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने बताया कि खेत से लगे राजस्व भूमि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जंगली सूअर को मारने के लिए बिजली का करंट बिछाया गया था, जिसकी चपेट में आने से हाथी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तमनार वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के सी के राठिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए है।
डॉग स्क्वॉड ने संदिग्धों को पकड़वाया
जांच के दौरान वन विभाग ने डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाया। इस दौरान डॉग की निशानदेही पर वन विभाग ने गॉव के 3 संदिग्ध लोगों को हिरासत मे ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। मौके से करंट के लिए बिछाये गए तार को जब्त किया गया है।



